Housefull 5 की सफलता के बाद अक्षय कुमार की झोली में ये धांसू फिल्में, एक्शन से हॉरर रोल करेंगे फैंस को दीवाना

Housefull 5: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. यही वजह है कि 4 दिनों में ही इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. स्लैपस्टिक कॉमेडी के बाद खिलाड़ी कुमार और किन फिल्मों में नजर आएंगे. आइये एक नजर डालते हैं.

Housefull 5: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. 6 जून को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से कमाल का रिस्पांस मिला. यही वजह है कि थियेटर्स हाउसफुल जा रहे हैं. स्लैपस्टिक कॉमेडी हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. इसने 4 दिनों के भीतर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. आइये खिलाड़ी कुमार के अपकमिंग फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

Kannappa

अक्षय कुमार विष्णु मांचू अभिनीत तेलुगु महाकाव्य एक्शन-एडवेंचर कन्नप्पा में कैमियो करते नजर आएंगे. मुकेश कुमार सिंह की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे. यह तेलुगु लोककथाओं से कन्नप्पा की प्राचीन कथा पर आधारित है.

Jolly LLB 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी जॉली एलएलबी 3 में एडवोकेट जगदीश्वर उर्फ ​​जॉली मिश्रा और एडवोकेट जगदीश उर्फ ​​जॉली त्यागी के रूप में अपनी भूमिकाएं दोहराएंगे. फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी. इसका लेखन और निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है.

Welcome To The Jungle

हाउसफुल 5 के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर अनलिमिटेड कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म में दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, रवीना टंडन, लारा दत्ता, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं.

Hera Pheri 3

अक्षय कुमार हेरा फेरी की तीसरी किस्त में राजू का किरदार निभाएंगे. फरहाद सामजी की कॉमेडी-ड्रामा में उनके साथ उनके ऑन-स्क्रीन दोस्त, सुनील शेट्टी श्याम और परेश रावल बाबूराव की भूमिका में होंगे. निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने अभी तक फिल्म की शूटिंग शेड्यूल की घोषणा नहीं की है.

Bhooth Bangla

अक्षय कुमार ने अपने 57वें जन्मदिन पर भूत बंगला नामक अपनी नई फिल्म की घोषणा की थी. प्रियदर्शन की ओर से निर्देशित फिल्म अगले साल 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 हिट हुई या फ्लॉप, जानें कितना किया कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >