Housefull 5: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 का फिल्म क्रिटिक्स ने किया रिव्यू, जानें ब्लॉकबस्टर या फिर ब्लॉकडस्टर…

Housefull 5: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को दर्शक एंटरटेनिंग और मजेदार बता रहे हैं. आइये जानते हैं क्रिटिक्स ने इसका कैसा रिव्यू किया है और इन्हें कितने स्टार्स दिए.

Housefull 5: साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित हाउसफुल 5 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब की एक्साइटेमेंट देखी जा रही है. मूवी दो अलग अलग क्लाइमैक्स के साथ आई. इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, रंजीत, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चंकी पांडे, डिनो मोरिया, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा जैसे शानदार कलाकारों की टोली है. अब कई मूवी क्रिटिक्स ने इसका रिव्यू किया है.

तरण आदर्श ने हाउसफुल 5 का किया रिव्यू

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने एक्स पर हाउसफुल 5 का रिव्यू करते हुए लिखा, ”#Housefull5: धमाल…3.5 रेटिंग. #Housefull फ्रैंचाइज धमाकेदार वापसी कर रही है, इस बार, यह ज्यादा बड़ी, जोरदार और पागलपन भरी है… क्लाइमेक्स एक पैसा वसूल मनोरंजक फिल्म. सबसे पहली बात #Housefull5 जैसी फिल्म में तर्क पीछे छूट जाता है… सबसे जरूरी है कि आप पागलपन के सामने खुद को समर्पित कर दें और रोलरकोस्टर राइड का मजा लें.”

सुमित काडेल ने किया ये रिव्यू

फिल्म क्रिटिक्स सुमित काडेल ने रिव्यू करते हुए इसे 3.5 रेटिंग दी. उन्होंने कहा, ”हाउसफुल 5 मनोरंजन का ज्वालामुखी है! नियमित अंतराल पर हंसी-मजाक से भरपूर, फिल्म पागलपन भरी कॉमेडी को मर्डर मिस्ट्री ट्विस्ट के साथ मिलाती है, जो इसे एक अनोखी कॉमेडी थ्रिलर बनाती है. #अक्षय कुमार फिल्म की जान हैं. वह अपनी पुरानी कॉमिक टाइमिंग के साथ वापस लौटे हैं. #रितेश देशमुख का अभिनय शानदार है, #अभिषेक बच्चन बहुत अच्छे हैं, जबकि फरदीन खान ने सराहनीय अभिनय किया है. #संजय दत्त, #जैकी श्रॉफ और #नाना पाटेकर ने अपनी मौजूदगी से फिल्म में नई जान डाल दी है.”

नेटिजन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने कहा, ”हैरानी की बात है कि #Housefull5 के कुछ सीन ने मुझे वाकई हंसाया… यह मानना ​​पड़ेगा कि अक्षय और सोनम का कुछ हिस्सा वाकई मजेदार था.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अक्षय कुमार पूरी फिल्म को संभाले हुए हैं. भूतिया महल, दो अंत, तीन नायक, और केवल एक नियम: “तर्क का उपयोग न करें” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”#Housefull5Review 4 स्टार…पूरी फिल्म 10/10 मजेदार है, लेकिन क्लाइमेक्स के आखिरी 20-30 मिनट सबसे खास हैं… आप आखिरी पल तक हत्यारे का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे.”

यह भी पढ़ें- Jaat Verdict Hit Or Flop: फ्लॉप या हिट, सनी देओल की जाट का ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >