दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट में मचा हंगामा, फैंस के बीच भारी धक्का-मुक्की

Honey Singh: बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह के कॉन्सर्ट में हंगामा मच गया. फैंस के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि लात-घूंसे चले. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Honey Singh: अपने पंजाबी गानों और दमदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह हाल ही में दिल्ली में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक लाइव कॉन्सर्ट करने पहुंचे थे. शो में हजारों फैंस मौजूद थे और माहौल पूरी तरह म्यूजिक और एंटरटेनमेंट से भरा हुआ था. लेकिन इसी दौरान अचानक भीड़ के बीच कुछ लोगों के बीच बहस शुरू हो गई, जो थोड़ी ही देर में हंगामे में बदल गई. इस पूरे घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कॉन्सर्ट के बीच अचानक बिगड़ा माहौल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच कुछ लोग आपस में बहस करते दिखाई दे रहे हैं. पहले हल्की कहा सुनी होती है, लेकिन देखते-देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगते हैं और मार- पीट पर उतर जाते हैं. कुछ लोग तो लात-घूंसे चलाते भी नजर आते हैं, जिससे वहां मौजूद बाकी दर्शकों के बीच भी हलचल मच जाती है. लेकिन यो यो हनी सिंह फिर भी परफॉर्म करते नजर आते हैं.

लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया वीडियो

कॉन्सर्ट में मौजूद कई लोगों ने इस पूरे मामले को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कई लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की रिएक्शन दे रहे हैं.

सिक्योरिटी टीम को करना पड़ा बीच-बचाव

हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद सिक्योरिटी टीम और पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई और झगड़ रहे लोगों को अलग करने की कोशिश की. कुछ देर बाद माहौल को शांत कराया गया ताकि कॉन्सर्ट में मौजूद बाकी लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने गाए अपने कई हिट गाने

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए इस कॉन्सर्ट में यो यो हनी सिंह ने अपने कई मशहूर गाने गाए. उन्होंने ‘देसी कलाकार’, ‘सनी सनी’, ‘मिलियनेयर’, ‘ब्लू आइज’ और ‘लाल परी’ जैसे गानों से पूरे माहौल को जोश से भर दिया. इन गानों पर वहां मौजूद लोग भी जमकर झूमते और गाते नजर आए.

देश के कई शहरों में होंगे लाइव कॉन्सर्ट

दिल्ली से शुरू हुआ यो यो हनी सिंह मिलियनेयर इंडिया टूर अब देश के कई शहरों तक पहुंचने वाला है. इस टूर के जरिए हनी सिंह अपने सुपरहिट गानों से फैंस का मनोरंजन करते नजर आएंगे और अलग-अलग शहरों में लाइव परफॉर्मेंस देंगे.

यह भी पढ़ें: हॉन्गकॉन्ग में बर्थडे पार्टी: आलिया भट्ट, रणबीर और रहा के संग खास लम्हें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >