Holi 2023: इन फिल्मों में दिखायी गई होली, इस मूवी में रोमांटिक अंदाज में बिग बी ने रेखा को लगाया था रंग

Holi 2023: फिल्म ये जवानी है दीवानी का गाना ‘बलम पिचकारी’ काफी पॉपुलर हुआ था. ये गाना आज भी लोग काफी चाव से होली पर सुनते है. ये मूवी सुपरहिट रही थी. रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण की ये फिल्म आप एक बार फिर से देख सकते है.

Holi 2023: होली का रंग चारों तरफ उड़ने लगा है और माहौल काफी खूबसूरत हो गया है. चारों तरफ होली के गाने चल रहे है, जो सुनने में काफी अच्छा लग रहा है. होली का त्योहार बॉलीवुड फिल्मों में खूब दिखाया गया है, जिसमें शोले, राम लीला, टॉयलेट: एक प्रेम कथा जैसी फिल्में शामिल है. चलिए आपको बताते है वो 7 फिल्में जिनमें जबरदस्त तरीके से होली खेली गई. इन्हें आप एक बार फिर से होली पर देख सकते है.

ये जवानी है दीवानी

फिल्म ये जवानी है दीवानी का गाना ‘बलम पिचकारी’ काफी पॉपुलर हुआ था. ये गाना आज भी लोग काफी चाव से होली पर सुनते है. ये मूवी सुपरहिट रही थी. रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण की ये फिल्म आप एक बार फिर से देख सकते है.

बागबान

बागबान का ‘होली खेले रघुवीरा’ लोगों का फेवरेट गाना है. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी इस फिल्म में अपने परिवार के साथ होली एंजॉय करते है. पूरे परिवार के साथ ये मूवी आप देख सकते है.

सिलसिला

होली के दिन ‘रंग बरसे’ गाने का जिक्र ना हो तो होली सूना-सूना लगता है. ये सॉन्ग अमिताभ बच्चन, जया और रेखा पर फिल्माया गया था. फिल्म पुरानी है, लेकिन लोगों के बीच आज भी लोकप्रिय है. सॉन्ग में बिग बी और रेखा के जो केमेस्ट्री है, वो उनके बीच प्यार को साफ दिखाती है. सॉन्ग के दौरान एक्टर रेखा को कई बार रंग लगाते है.

शोले

70 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले का गाना ‘होली के दिन’ हर होली में लोगों के प्लेलिस्ट में जरूर होता है. धर्मेंद्र और हेमा गाने में जमकर एक-दूसरे से फ्लर्ट करते है.

राम लीला

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म राम लीला का गाना ‘लहू मुंह लग गया’ काफी रोमांटिक है. गाने में दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बनती है. गाने के बीच दोनों खूब होली खेलते है.

Also Read: Holi 2023: पर्दे पर फिर से छा रहा है होली का रंग, बलम पिचकारी से लेकर इन गानों में दिखती है गजब की मस्ती

बद्री की दुल्हनिया

बद्री की दुल्हनिया के टाइटल ट्रैक में वरुण धवन और आलिया भट्ट एक-दूसरे के संग जमकर होली खेलते है. ये गाना काफी पैपी है, जो आपको भी थिरकने पर मजूबर कर देगा.

टॉयलेट: एक प्रेम कथा

टॉयलेट: एक प्रेम कथा की कहानी सबसे अलग और हटकर थी. फिल्म में एक गंभीर मुददे को काफी खूबसूरती से दिखाया गया था. इसका एक गाना है जिसमें अक्षय और भूमि लठ मार होली खेलते दिखते है. “गोरी तू लठ मार” गाने में भूमि अपने पति से नाराज होती है और उसके साथ लठ मार होली खेलते हुए अपनी नाराजगी जाहिर करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >