HIT 3 Box Office Collection Day 2: रेड 2 के रिकॉर्ड को हिट 3 ने तोड़ा, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

HIT 3 Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार नानी, श्रीनिधि शेट्टी और प्रतीक स्मिता पाटिल स्टारर हिट 3, 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया और इसे मस्ट वॉच बताया. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने पहले दिन भारत में 18 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसकी कमाई कितनी रही.

HIT 3 Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार नानी और सैलेश कोलानू की क्राइम थ्रिलर हिट: द थर्ड केस सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली. रिकॉर्ड-तोड़ एडवांस बुकिंग के साथ मूवी ने ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई की. इसने रेड 2 के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 19 करोड़ का कलेक्शन किया. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसका कितना कलेक्शन रहा.

हिट 3 ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

ट्रेड वेबसाइट sacnilk के अनुसार नानी, श्रीनिधि शेट्टी और प्रतीक स्मिता पाटिल अभिनीत फिल्म ने दूसरे दिन 4.13 करोड़ कमाए. हालांकि यह शुरुआती आंकड़ा है, कमाई और बढ़ सकती है. वहीं पहले दिन मूवी का कलेक्शन 19 करोड़ रहा. जिसके साथ टोटल कमाई 23.13 करोड़ हो गई. एक्शन ड्रामा में नानी ने अर्जुन सरकार नामक आईपीएस एसपी की भूमिका निभाई है, जो एक हिंसक और गुस्सैल स्वभाव का व्यक्ति है. वह एक हत्या करता है और बाद में उसे पता चलता है कि इसी तरह की हत्याएं हो रही हैं.

नानी की सबसे बड़ी ओपनिंग है हिट 3

हिट 3 नानी की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक है, जो दशहरा (2023) के करीब है, जिसने पहले दिन 23.2 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने अंते सुंदरानीकी (2022), हाय नन्ना (2023) और सारिपोधा सानिवारम (2024) की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने अपने शुरुआती दिनों में क्रमशः 6.25 करोड़, 4.9 करोड़ और 9 करोड़ का कलेक्शन किया था.

नानी ने हिट 3 की सुपर सफलता पर कही ये बात

फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया पर नानी ने एक हैप्पी पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “इस मई में बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचेगी.. मैं आप सभी से प्यार करता हूं. आज अर्जुन सरकार की बारी है. यह वाकई यादगार है. हिट 3.” शैलेश की हिट 3 में एसपी अर्जुन सरकार (नानी) देश भर में एक ही तरह की कार्यप्रणाली से होने वाली हत्याओं की एक सीरीज को सुलझाते हैं. इन हत्याओं के पीछे का रहस्य सिर्फ एक सीरियल किलर से कहीं ज्यादा भयावह है. श्रीनिधि ने फिल्म में मृदुला का किरदार निभाया है, जबकि प्रतीक ने अल्फा का किरदार निभाया है. फिल्म में हिट फ्रैंचाइज के कुछ पुराने किरदारों के कैमियो दिखाए गए हैं, जो हिट: द फ़ोर्थ केस के अंत में मंच तैयार करते हैं.

यह भी पढ़ें- Housefull 5: 18 कलाकारों वाली फिल्म का बजट देख फैंस हुए पागल, सबसे महंगी कॉमेडी मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >