Himansh Kohli Wedding: नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड ने की शादी, पहली बार सामने आई मिस्ट्री गर्ल की झलक, देखें तस्वीरें

Himansh Kohli Wedding: यारियां फेम एक्टर और पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने आज मंगलवार को शादी कर ली है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी दुल्हन की पहली झलक भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिखाई है. इन तस्वीरों में दोनों बहुत ही प्यारे नजर आ रहे हैं.

Himansh Kohli Wedding: यारियां फेम एक्टर हिमांश कोहली फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं. एक्टर ने दिल्ली के एक मंदिर में निजी समारोह के बीच सात फेरे लिए हैं. शादी के बाद हिमांश ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और अपनी मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें शेयर कर, अपनी दुल्हनिया के चेहरे से पर्दा उठाया है. इन तस्वीरों में हिमांश और उनकी पत्नी एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं. मालूम हो कि एक्टर ने काफी वक्त तक प्ले बैक सिंगर नेहा कक्कड़ को डेट किया था. हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और नेहा कक्कड़ ने सिंगर रोहनप्रीत से शादी कर ली. ऐसे में अब हिमांश की पत्नी को देखने के बाद फैंस के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर वह है कौन. तो आइए इनके बारे में आपको बताते हैं.

यहां देखें हिमांश कोहली और उनकी पत्नी की शादी की तस्वीरें-

यारियां एक्टर हिमांश कोहली की हुई शादी

हिमांश कोहली ने आज मंगलवार, 12 नवंबर को एक निजी समारोह में शादी किया है. शादी के बाद उन्होंने अपनी और अपनी लाइफ पार्टनर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की. और नीचे कैप्शन लिखा, ‘अग्नि की शपथ, फेरे की धारा, और आत्म की मिलन की आयात यात्रा – एक नहीं शुरुआत की ओर.’ इसके बाद उन्होंने एक अकाउंट को टैग किया था, जिसका नाम ‘vini_634’

कौन है हिमांश कोहली की पत्नी?

हिमांश कोहली की पत्नी का नाम विनी है. दोनों की अरेंज कम लव मैरिज हुई है. हालांकि, उनकी पत्नी बॉलीवुड बैकग्राउंड से नहीं हैं. इसके अलावा अभी उनके पत्नी की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

हिमांश कोहली वर्क फ्रंट

हिमांश कोहली को साल 2014 की फिल्म यारियां से पॉपुलैरिटी मिली थी. इस फिल्म में एक्टर रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आए थे. इसके अलावा हिमांश जीना इसी का नाम है, स्वीटी वेड्स एनआरआई, रांची डायरीज, दिल जो कह ना सका जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Also Read: नेहा कक्‍कड़ की शादी की खबरों पर एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड ने दी प्रतिक्रिया, कहा – उनके साथ कोई है और… – Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >