Hera Pheri 3: परेश रावल ने लौटाया साइनिंग अमाउंट, अजीब शर्त बनी वजह, अब नजर नहीं आएंगे फिल्म में

Hera Pheri 3: बीते कुछ समय से ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं. अब खबर है कि परेश रावल फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे. परेश ने साइनिंग अमाउंट लौटा दिया है, जिससे साफ हो गया कि वह फिल्म से अलग हो चुके हैं. साथ ही फिल्म छोड़ने की पीछे की वजह भी सामने आई है.

Hera Pheri 3: बीते कई दिनों से हेरा फेरी 3 को लेकर कई तरह के खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. परेश रावल फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और ये जानने के बाद फैंस काफी शॉक्ड हो गए. राजू, श्याम और बाबूराव की जोड़ी में मूवी में दर्शकों को खूब हंसाया है. दिल थामकर दर्शक हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहे थे. अब सुनने में आ रहा है कि परेश ने साइनिंग अमाउंट लौटा दी है. अब इससे साफ हो गया कि फाइनली फिल्म से एक्टर अलग हो गए.

परेश रावल ने लौटाया साइनिंग अमाउंट

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, परेश रावल ने साइनिंग अमाउंट के तौर पर 11 लाख रुपये लिए थे, जो अब उन्होंने वापस कर दिए. सूत्र ने बताया कि साइनिंग अमाउंट के अलावा एक्टर ने 15% वार्षिक ब्याज और फिल्म से हटने के लिए कुछ एक्स्ट्रा राशि भी लौटा दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर को केवल 11 लाख रुपये अभी दिए जाने थे, जबकि बाकी की 14.89 करोड़ रुपये की रकम उन्हें फिल्म की रिलीज के एक महीने बाद मिलने वाली थी. यहीं से परेश रावल की नाराजगी शुरू हो गई. अगले साल इसकी शूटिंग शुरू होनी थी और रिलीज साल 2026 के अंत या 2027 के शुरुआत में होती. फिल्म के रिलीज और अपनी फीस के लिए इतना लंबा इंतजार उन्हें मंजूर नहीं था.

राजू-श्याम और बाबूराव की मैजिकल जोड़ी

फिल्म हेरा फेरी साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म का सीक्वल फिर हेरा फेरी साल 2006 में आया था. दोनों फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और ये सुपरहिट हुई थी. मूवी में श्याम, राजी और बाबूराव की तिकड़ी ने सबको इम्प्रेस कर दिया था. उसके बाद से ही हेरा फेरी 3 का दर्शक वेट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >