Hera Pheri 3 के लिए अक्षय कुमार ने वसूली मोटी रकम, परेश रावल, सुनील शेट्टी के हिस्से में आए रुपये

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी 3 इन-दिनों ट्रेंड में है. दरअसल परेश रावल ने सीक्वल से किनारा कर लिया है. जिसकी वजह से मेकर्स काफी ज्यादा परेशान है. आइये जानते हैं स्टारकास्ट ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली.

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर हेरा फेरी सबसे प्रतिष्ठित कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जो अपने बेहतरीन निर्देशन, शानदार अभिनय, आकर्षक कहानी और धांसू डायलॉग से फैंस का दिल जीत रही है. इस एडवेंचर कॉमेडी फिल्म को लगभग सभी दर्शकों ने देख लिया है. हेरा फेरी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और यह 2000 में रिलीज हुई थी. सालों बाद भी, मूवी के छोटे-छोटे क्लिप्स वायरल होते हैं और इसपर कई मजेदार चुटकुलें भी बनाए जाते हैं.

हेरा फेरी 3 के लिए स्टार्स को मिली इतनी सैलरी

फिल्म में सितारों की सैलरी की बात करते हुए, रियलिटी यूनिवर्स ने एक यूट्यूब वीडियो के जरिए फीस का खुलासा किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार को सभी में सबसे ज्यादा फीस मिली. राजू के किरदार के लिए उन्हें 20 लाख रुपये मिले. उनके बाद, सुनील शेट्टी ने श्याम के किरदार के लिए लगभग 19-20 लाख रुपये लिए. परेश रावल को प्रतिष्ठित किरदार के लिए 16-17 लाख रुपये का भुगतान किया गया था.

स्टार्स ने निभाया था कौन सा रोल

हेरा फेरी में श्याम की भूमिका में सुनील शेट्टी, राजू के किरदार में अक्षय कुमार और बाबूराव गणपतराव आप्टे के किरदार में परेश रावल नजर आए थे. तीनों ने अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया था. कहानी दो किराएदारों और एक मकान मालिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पैसों की सख्त जरूरत है. तीनों को क्रॉस कनेक्शन के जरिए फिरौती के लिए कॉल करके पैसे कमाने का मौका मिलता है.

हेरा फेरी ने कमाए थे इतने करोड़

कमाई की बात करें तो हेरा फेरी 3 ने अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई की. इसे 7.5 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. थिएटर में रिलीज होने के बाद फिल्म ने 24.5 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म की सफलता के बाद इसका दूसरा सीक्वल फिर हेरा फेरी बनाया गया.

परेश रावल ने छोड़ी फिल्म

हेरा फेरी 3 को लेकर विवाद सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. दरअसल परेश रावल ने फिल्म से किनारा कर लिया है.वजह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सच है, लेकिन क्रिएटिव मतभेदों के कारण नहीं छोड़ा है. डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी कहा कि उन्होंने अचानक जाने का फैसला किया. इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं है.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh New Song: पवन सिंह का नया धमाका ‘पियर फराक वाली 2’ रिलीज, शिल्पी राज के साथ मचाया गर्दा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >