Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ने परेश रावल के अचानक फिल्म छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो कुछ भी हुआ वह…

Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने उस वक्त फैंस को हैरान कर दिया, जब उन्होंने अनाउंस किया कि वे अब हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं है. एक्टर ने शॉकिंग कदम क्यों उठाया, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है. अब अक्षय कुमार ने पूरे मामले पर सफाई दी.

Hera Pheri 3: परेश रावल का हेरा फेरी 3 से बाहर होना चर्चा का विषय बना हुआ है. अभिनेता के इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया था. अचानक निकलने ने कानूनी मोड़ भी ले लिया, जब अक्षय कुमार की कंपनी केप ऑफ गुड सिनेमा ने परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया. उसके बाद सुनील शेट्टी से लेकर प्रियदर्शन तक ने काफी कुछ कहा. हालांकि अक्षय कुमार चुप्पी साधे हुए थे. अब खिलाड़ी कुमार ने फाइनली इस मामले पर बात की.

अक्षय कुमार ने परेश रावल के साथ हेरा फेरी 3 विवाद पर तोड़ी चुप्पी

हेरा फेरी 3 स्टार अक्षय कुमार ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, “जो कुछ भी हो रहा है, वह आपके सामने हो रहा है.” उन्होंने कहा, “मैं अपनी उंगलियां क्रॉस करके रख रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा.” अक्षय ने आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक होगा, ये बात एकदम पक्की है.

हेरा फेरी 3 को लेकर क्या बोले थे परेश रावल

अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच चल रहा विवाद तब से सुर्खियों में है, जब से रावल ने बहुप्रतीक्षित फिल्म हेरा फेरी 3 से हटने का फैसला किया. लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में, परेश रावल ने हेरा फेरी के अपने प्रिय किरदार को “गले का फंदा” बताया, जिसमें टाइपकास्ट होने के बजाय आगे बढ़ने की उनकी इच्छा व्यक्त की.

परेश रावल ने वापस की साइनिंग अमाउंट

हालांकि तनाव तब बढ़ गया, जब अक्षय कुमार ने परेश रावल के खिलाफ मुकदमा दायर किया. जवाब में, रावल ने ब्याज सहित साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया. चल रही अनबन के बावजूद, अक्षय और परेश दोनों ने हाल ही में प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी, भूत बांग्ला की शूटिंग पूरी की है. हालांकि, रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनका रिश्ता पहले जैसा दोस्ताना नहीं रहा.

यह भी पढ़ें- Border 2 के सेट से पूरी टीम की पहली तसवीर आई सामने, सनी देओल के साथ कुछ ऐसे दिखे वरुण धवण-अहान शेट्टी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >