Dharmendra का अंतिम संस्कार प्राइवेट रखने पर अब हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आखिरी दिनों में उनकी हालत काफी खराब और दर्दनाक थी

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार निजी रखा गया था. फैंस इस बात से नाराज थे कि उन्हें आखिरी वक्त में धर्मेंद्र का दर्शन करने नहीं मिला. अब इसपर हेमा मालिनी ने बताया कि आखिरी दिनों में एक्टर की हालत कैसी थी. साथ ही बताया कि अंतिम संस्कार प्राइवेट क्यों रखा गया.

24 नवंबर को फिल्म इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा हमेशा के लिए बुझ गया. इस दिन दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार प्राइवेट रखा गया था और फैंस को अंतिम दर्शन का मौका नहीं मिला. इस वजह से उनके चाहने वाले काफी निराश हो गए थे. हालांकि इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने बताया. फिल्ममेकर हमाद अल रेयामी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र के आखिरी दिन काफी दर्दनाक थे.

हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार निजी क्यों रखा गया

फिल्ममेकर हमाद अल रेयामी ने अपने इंस्टाग्राम पर हेमा मालिनी के साथ तसवीर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा, हमाद ने बताया कि धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार को क्यों निजी रखा गया. एक्ट्रेस ने उनसे कहा, उन्हें अफसोस है कि फैंस को उन्हें आखिरी बार देखने का चांस नहीं मिला. धर्मेंद्र अपनी पूरी लाइफ में, कभी कमजोर या बीमार किसी के सामने नहीं दिखना चाहते थे. वह अपना हर दुख अपने करीबी रिश्तेदारों से छिपाते थे. जब कोई इंसान गुजर जाता था तो फैसला परिवार का होता है.

हेमा मालिनी बोलीं- आखिरी दिनों में उनकी हालत काफी खराब और दर्दनाक थी

हमाद अल रेयामी ने आगे बताया कि हेमा मालिनी थोड़ी देर रुकी और फिर अपना आंसू पोंछा और मुझसे कहा, लेकिन जो हुआ वह एक तरह का रहम था क्योंकि आप उन्हें उस हालत में देख नहीं सकते थे. आखिरी दिनों में उनकी हालत काफी खराब और दर्दनाक थी. हमसे भी उन्हें ऐसे देखना काफी मुश्किल था. उसकी बातें तीर की तरह थीं… दर्दनाक और सच्ची.

प्रेयर मीट में पहुंचे थे ये सेलेब्स

पिछले वीक देओल परिवार ने धर्मेंद्र के लिए एक प्रार्थना सभा रखी थी, जिसमें लगभग पूरा बॉलीवुड पहुंचा था. इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, आर्यन खान, रेखा, सलमान खान, अमीषा पटेल, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुनील शेट्टी, फरदीन खान, निमरत कौर, सोनू सूद पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- Dharmendra के जाने से टूटे सलमान खान, छलका दर्द, Bigg Boss 19 में कहा- इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >