हॉन्टेड 3डी ने इम्तियाज- कंगना की फिल्म को छोड़ा पीछे, AI बैकलैश पर विक्रम भट्ट बोले- असली भूत कहां से लाऊं?

Vikram Bhatt statement: ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ इम्तियाज अली की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया गया है. एआई विवाद पर उन्होंने कहा, मैं असली भूत कहां से लाऊं?

Vikram Bhatt statement: बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला है. निर्देशक विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट ने सभी उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है. कमाई के मामले में बाकी रिलीज फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म के साथ रिलीज हुईं “मैं वापस आऊंगा” और “भारत भाग्य विधाता” को पीछे छोड़ते हुए इस हॉरर फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. फिल्म की सफलता पर बात करते हुए विक्रम भट्ट ने बात की.

विक्रम भट्ट बोले- हमने सोच-समझकर प्रमोशन किया था

शोशा से बातचीत में फिल्म की सफलता पर बात करते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि उन्हें फिल्म की परफॉर्मेंस देखकर कोई हैरानी नहीं हुई. उन्होंने कहा, “मैं हैरान नहीं हूं, क्योंकि फिल्म का प्रमोशन किया गया था, लेकिन वहां जहां हमें लगा कि हमारा ऑडियंस मौजूद है. हमारे पास इतना बजट नहीं था कि हम हर जगह प्रचार करते, इसलिए हमने चुनिंदा जगहों पर ही फोकस किया.” उन्होंने आगे कहा, “होर्डिंग्स लगाए गए थे, लेकिन हमने जरूरत से ज्यादा दिखावा नहीं किया क्योंकि हमें पता था कि यह एक मास फिल्म है और असली ऑडियंस वहीं से आएगी.”

एआई विवाद पर भी दिया जवाब

फिल्म में एआई के इस्तेमाल को लेकर उठे सवालों पर भी विक्रम भट्ट ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा , “लोग असली लोकेशन को भी एआई मान रहे हैं, जो मजेदार है. अगर पहले से प्रचार में यह बोल दिया जाए कि एआई इस्तेमाल हुआ है, तो हर चीज एआई लगने लगती है.” उन्होंने यह भी कहा, “हमने एआई इसलिए इस्तेमाल किया क्योंकि इतने बड़े विजुअल्स इतने कम बजट में बनाना संभव नहीं था. कुछ लोगों ने कहा कि ये भूत तो एआई है. अरे, मैं कहां से असली भूत लाऊं? भूत तो एआई, स्पेशल इफेक्ट्स, सीजीआई या प्रोस्थेटिक्स से ही बना होगा ना. मैं एक असली भूत नहीं ला सकता और उसे सुबह नौ बजे शूटिंग के लिए आने के लिए नहीं कह सकता.”

अन्य रिलीज फिल्मों से तुलना पर विक्रम भट्ट का बयान

विक्रम भट्ट ने अन्य रिलीज फिल्मों से तुलना पर बात करते हुए कहा, “मुझे बिल्कुल भी खुशी नहीं होती. क्योंकि मैं खुद भी कई बार इस स्थिति से गुजर चुका हूं. मैं नहीं चाहता कि किसी की फिल्म के खराब नंबर आएं. उन्होंने आगे कहा, “हां, मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्म के अच्छे नंबर आएं, लेकिन किसी और के नुकसान पर नहीं. मुझे लगता है कि हमारे देश में इतनी जगह है कि दो या तीन फिल्में एक साथ सफल हो सकती हैं. मैं बस खुश हूं कि मेरी फिल्म अच्छा कर रही है.”

यह भी पढ़ेंमैं वापस आऊंगा: फिल्म के कम कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली, कहा- यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है

यह भी पढ़ें– बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स

यह भी पढ़ें– Cocktail 2 First Review: रिलीज से पहले सामने आया ‘कॉकटेल 2’ का पहला रिव्यू, जानें फिल्म को मिले कितने स्टार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >