Haseena Maan Jayegi 2: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों में शुमार Haseena Maan Jayegi एक बार फिर चर्चा में है. 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया था और आज भी इसकी कॉमिक टाइमिंग लोगों को याद है. अब खबर है कि इसके सीक्वल ‘हसीना मान जाएगी 2’ पर काम शुरू हो गया है, जिसे नए अंदाज और नए स्टार कास्ट के साथ पेश किया जाएगा.
फरहाद सामजी के हाथों में कमान
Bollywood Hungama की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के सीक्वल का निर्देशन Farhad Samji करने वाले हैं. मेकर्स ने स्क्रिप्ट पर काम तेज कर दिया है और कहानी को आज के दर्शकों के हिसाब से नया रूप दिया जा रहा है. हालांकि, फिल्म की मूल कॉमिक आत्मा को बरकरार रखा जाएगा, जिससे पुराने दर्शकों की यादें भी ताजा रहेंगी.
गोविंदा-संजय दत्त नहीं होंगे हिस्सा
पहली फिल्म में Govinda और Sanjay Dutt की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार सीक्वल में ये दोनों कलाकार नजर नहीं आएंगे. मेकर्स नए कलाकारों के साथ फिल्म को ताजा और फ्रेश अंदाज में पेश करना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि मार्च तक दो नए एक्टर्स की कास्टिंग फाइनल कर ली जाएगी.
डेविड धवन ने दी सहमति
सीक्वल को लेकर शुरुआत में यह चर्चा थी कि इसे मूल निर्देशक David Dhawan ही बनाएंगे, लेकिन उन्होंने सीक्वल्स से दूरी बनाए रखने की इच्छा जताई. हालांकि, उन्होंने फरहाद सामजी को यह फिल्म निर्देशित करने की मंजूरी दे दी है.
यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की थ्रिलर फिल्म ‘Mardaani 3’ का शानदार रन जारी, 22वें दिन भी अच्छी कमाई
