Harshvardhan Rane Struggle Life: कभी वेटर तो कभी STD बूथ पर पैसों के लिए किया काम, आज सनम तेरी कसम से चमके

Harshvardhan Rane Struggle Life: हर्षवर्द्धन राणे सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. एक्टर ने आज जितनी भी सफलता हासिल की है, उसके लिए काफी मेहनत किया है. आइये उनके स्ट्रगल लाइफ पर एक नजर डालते हैं.

Harshvardhan Rane Struggle Life: हर्षवर्द्धन राणे इन-दिनों ट्रेंड में है. उनकी 2016 की फिल्म सनम तेरी कसम , जो शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, हाल ही में फिर से रिलीज़ हुई और 10 दिनों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. एक्टर को आज जो पॉपुलैरिटी मिली है, उसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. स्ट्रगल लाइफ में हर्षवर्द्धन ने 20 रुपये प्रतिदिन पर वेटर के रूप में काम किया था.

हर्षवर्द्धन राणे ने किया है काफी स्ट्रगल

हर्षवर्द्धन राणे ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में अपने संघर्षों के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने एक हॉस्टल मेस में वेटर के रूप में काम किया और बाद में एक दिन में 10 रुपये के लिए एसटीडी बूथ पर रहे थे. एक्टर ने कहा, “मैंने एक हॉस्टल मेस में वेटर के रूप में काम करना शुरू किया. मुझे एक एसटीडी बूथ पर 10 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से रजिस्टर मेंटेन करने की नौकरी भी मिल गई थी. फिर एक कैफे में 20 रुपये प्रतिदिन पर काम किया.

हर्षवर्द्धन को होती थी यह तीन समस्या

हर्षवर्द्धन ने याद किया कि संघर्ष कई तरह के होते हैं. जिसमें मेरा पहला था कि मुझे खाना मिल जााए, फिर एक साफ सुधरा बाथरूम, लेकिन वहां साबून पर किसी के बाल रहते थे. बाद में जब सोने की बारी आती थी, तो मैं रसोई में काम करने वाले चार या पांच मेहनती पुरुषों के साथ सोता था. वहां बहुत महक आता था, तो मुझे डिओडोरेंट ढूंढना पड़ता था. उन्होंने कहा, ”मुझे याद है जब मैंने पहली बार पैसा कमाना शुरू किया था, तो मुझे मैकडॉनल्ड्स में एक परफ्यूम मिला था और एक शेख भी मिला था.”

हर्षवर्धन राणे अभी भी मांगते हैं काम

हर्षवर्धन राणे ने आगे बताया कि वह अभी भी निर्माताओं से काम मांगते हैं, हालांकि कुछ दोस्त ऐसा न करने की सलाह देते हैं. एक्टर ने कहा, ”जब मैं अपने मॉडल के साथ जाता हूं, तो मेरे मित्र मुझसे कहते हैं. आपने बॉलीवुड में 7-8 फिल्में की हैं और साउथ में 10-11 फिल्में की हैं, लोग आपको जानते हैं, ऐसा मत कीजिए. मैं बस उन्हें देखकर मुस्कुराता हूं और उनकी बात सुनने का नाटक करता हूं.”

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2 में सलमान खान की एंट्री पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर डायरेक्टर के विश लिस्ट में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >