Hanuman Ansh Box Office: 2 करोड़ की फिल्म ने 100 करोड़ कमाकर रचा इतिहास, सलमान-अल्लू अर्जुन को भी नहीं बख्शा

सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जानिए 31वें दिन तक फिल्म ने कितनी कमाई की और किन बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा.

Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने ऐसा कमाल कर दिया है, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी. सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म अब 100 करोड़ क्लब पार कर चुकी है और 31वें दिन भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन बाद में इसकी कमाई ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

Hanuman Ansh Box Office Day 31: 100 करोड़ पार करते ही इतनी पहुंची कमाई

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस रिकार्ड, फोटो- Sacnilk

Sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, डे 31 पर ‘हनुमान अंश’ देशभर में 3,918 शोज पर चल रही है. दोपहर 3 बजे तक फिल्म ने 7.12 करोड़ रुपये नेट कमा लिए हैं. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 106.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 125.81 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि, फिल्म के फाइनल आंकड़े रात तक सामने आ जाएंगे, जिसके बाद इसकी कुल कमाई का सही आंकड़ा साफ होगा.

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का गदर, ₹10 लाख से शुरू हुई फिल्म पहुंचेगी ₹100 करोड़ पार, अब इस राज्य में हुई टैक्स-फ्री

Hanuman Ansh Box Office Records: ‘83’, ‘सिकंदर’, ‘सिंघम’ और ‘पुष्पा’ को भी छोड़ा पीछे

100 करोड़ क्लब में पहुंचने के बाद ‘हनुमान अंश’ ने कई बड़ी फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने ‘83’ की 104 करोड़, ‘सिकंदर’ की 103 करोड़ और ‘सिंघम’ की 100 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई को पछाड़ दिया है. इतना ही नहीं, हिंदी में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ की 105 करोड़ रुपये की कमाई को भी फिल्म पीछे छोड़ चुकी है.

ये भी पढ़ें: 'हनुमान जी ने दिखाया रास्ता..' 1 रील से स्टार बने दृष्टिहीन सिंगर सुनील लोधी, फैन ने बाइक देकर क्यों बुक किया पूरा थिएटर?

नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ की कहानी आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा की जिंदगी से जुड़ी है. फिल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं. उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी नजर आए हैं. फिल्म को डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >