Haiwaan में निगेटिव भूमिका निभाने के लिए अक्षय कुमार ने ली मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सलाह, सीएम बोले- किरदार दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता है

Haiwaan: अक्षय कुमार ने निगेटिव रोल निभाने से पहले CM देवेंद्र फडणवीस से सलाह ली. उन्होंने सवाल किया कि उन्हें ऐसा किरदार निभाना चाहिए या नहीं, जिसपर मुख्यमंत्री ने हामी भरते हुए कहा, “कई बार खलनायक की हार के बावजूद उसका किरदार दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता है”.

Haiwaan: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ कहे जाने वाले अक्षय कुमार इस बार पर्दे पर एक बिल्कुल नए और अलग किरदार में नजर आने वाले हैं. अभिनेता जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘हैवान’ में एक नकारात्मक भूमिका निभाते दिखाई देंगे. लेकिन इस चुनौतीपूर्ण रोल को स्वीकार करने से पहले उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सलाह ली. आइए बताते हैं मुख्यमंत्री ने एक्टर को क्या कुछ राय दी.

फिक्की फ्रेम्स 2025 में हुई अक्षय-सीएम फडणवीस की दिलचस्प बातचीत

मुंबई में आयोजित फिक्की फ्रेम्स 2025 कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार और सीएम फडणवीस की खास बातचीत हुई. इस दौरान अक्षय ने अपनी नई फिल्म ‘हैवान’ में निभाए जा रहे निगेटिव किरदार पर उनसे राय मांगी.

अक्षय ने कहा, “मैं एक ऐसी फिल्म कर रहा हूं जिसमें मैं एक नकारात्मक किरदार निभा रहा हूं. फिल्म का नाम ‘हैवान’ है, लेकिन अंत में मैं हार जाता हूं – हैवान हार जाता है. मैं सोच रहा था कि मुझे यह करना चाहिए या नहीं.”

देवेंद्र फडणवीस ने अक्षय कुमार को क्या कहा?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता को इस भूमिका के लिए पूरा समर्थन दिया. उन्होंने कहा, “हां, आपको यह जरूर करना चाहिए. आप जैसे बहुमुखी अभिनेता को हर तरह की भूमिकाएं निभानी चाहिए. कई बार खलनायक की हार के बावजूद उसका किरदार दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता है, यही असली क्रिएटिविटी है.”

देवेंद्र फडणवीस ने आगे अक्षय को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे नायक के रूप में भी फिल्मों का सिलसिला जारी रखें.

अक्षय कुमार: “मेरा किरदार ग्रे शेड्स में है”

अक्षय कुमार ने बताया कि आखिर उन्होंने हैवान को क्यों चुना. वह बोले, “मैंने हमेशा हीरो का किरदार निभाया है, लेकिन इस बार कुछ नया करने का मन था. इसलिए ‘हैवान’ चुनी. इसमें मेरा किरदार ग्रे शेड्स में है, जो कहानी के अंत में एक सीख छोड़ जाता है. ”

बता दें कि फिल्म ‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और इसमें अक्षय कुमार सैफ अली खान के साथ 17 साल बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. यह फिल्म 2016 की मलयालम सुपरहिट ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है, जिसमें मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 का हिस्सा बनने पर ऋषभ शेट्टी की पत्नी ने किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- इतनी गहरी, मौलिक और दिव्य कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >