Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First Look: वरुण धवन और मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से अपना पहला लुक शेयर किया है. इसमें वरुण मृणाल को पीछे से गले लगाते हुए नजर आए, जिससे उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री का अंदाज साफ दिख रहा है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “लेकिन जवानी में इश्क बार-बार होता है”, जिससे फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई.
यहां देखें फर्स्ट लुक पोस्टर-
फैंस के रिएक्शन
पोस्टर सामने आते ही फैंस कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार, है जवानी तो इश्क होना है.” वहीं दूसरे ने कहा, “दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है.” जबकि, कई ने “इंतजार नहीं होता” और रेड हार्ट जैसी कमेंट से प्यार बरसाया. इससे साफ है कि दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है.
वरुण धवन और पूजा हेगड़े का रोमांटिक अंदाज
इससे पहले फिल्म का एक और सीन पहले ही सामने आया था, जिसमें वरुण और पूजा हेगड़े नदी के किनारे रोमांटिक पोज में दिखाई दे रहे हैं.
फिल्म की कहानी और कास्ट
फिल्म डेविड धवन के निर्देशन में बन रही है. इसमें वरुण और मृणाल के अलावा पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और अली असगर भी नजर आएंगे. यह वरुण और उनके पिता डेविड धवन की चौथी फिल्म है, पहले की तीन सफल फिल्में ‘मैं तेरा हीरो’ (2014), ‘जुड़वा 2’ (2017) और ‘कुली नं. 1’ (2020) हैं.
फिल्म का नाम 1999 के पॉपुलर गाने “इश्क सोना है” से लिया गया है, जो सलमान खान और सुष्मिता सेन की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ में था.
‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज डेट
‘है जवानी तो इश्क होना है’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan Release Delay: विजय थलापति की आखिरी फिल्म पर क्यों लगी रुकावट? रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी
