‘Govinda का समय खत्म हो गया है’, करियर में डाउनफॉल के बीच लोगों के रिएक्शन पर एक्टर का छलका दर्द, बोले- कभी-कभी जीवन रुक जाता है

Govinda: गोविंदा ने टॉक शो ‘Too Much’ में अपने करियर के कठिन दौर पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “कभी-कभी जीवन रुक जाता है.” साथ ही एक्टर ने अपने कमबैक के किस्से भी साझा किए.

Govinda on Career Downfall: बॉलीवुड के एवरग्रीन एंटरटेनर गोविंदा ने हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘Too Much’ में अपनी जिंदगी और करियर के उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात की. शो में उनके साथ एक्टर चंकी पांडे भी मौजूद थे. बातचीत के दौरान गोविंदा ने अपने करियर के डाउनफॉल और मीडिया रिपोर्ट्स पर अपने दिल की बात कही. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

गोविंदा: “कभी-कभी जीवन रुक जाता है”

गोविंदा ने कहा, “कभी-कभी, जीवन रुक जाता है. आप कितनी भी अच्छी प्लानिंग कर लीजिए, कितने भी शानदार डायलॉग या गाने रख लीजिए, लेकिन अगर माहौल सही नहीं है तो कुछ भी नहीं चलता. फिल्में तभी चलती हैं जब एक सही एनर्जी और माहौल होता है.”

उन्होंने बताया कि उनके करियर के एक दौर में मीडिया ने उनके खिलाफ निगेटिव लेख छापे गए. एक्टर बोले, “कहीं लिखा गया, ‘गोविंदा गया, गोविंदा गया.’ कुछ ने लिखा, ‘गोविंदा का समय खत्म हो गया है.’ यह सब पढ़कर लगा कि शायद मेरा वक्त खत्म हो गया. लेकिन मैंने सोचा, नहीं, अब फिर से शुरुआत करनी चाहिए.”

‘पार्टनर’ से हुआ गोविंदा का दमदार कमबैक

गोविंदा ने अपने सफल कमबैक की कहानी भी साझा की. उन्होंने बताया, “मैंने ‘आ गया हीरो’ शुरू की थी, लेकिन उससे पहले मैं डेविड धवन से मिला. उन्होंने कहा कि सोहेल खान के साथ एक फिल्म करते हैं, हीरो सलमान होंगे. इस तरह ‘पार्टनर’ की शुरुआत हुई.”

‘पार्टनर’ (2007) डेविड धवन के निर्देशन में बनी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी. यह फिल्म हॉलीवुड मूवी ‘Hitch’ (2005) से प्रेरित थी. इसमें गोविंदा, सलमान खान, लारा दत्ता और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म के संगीत को साजिद-वाजिद ने तैयार किया था, जबकि बैकग्राउंड स्कोर सलीम-सुलेमा�� ने दिया था.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और गोविंदा को एक बार फिर दर्शकों के दिलों में जगह दिलाई.

गोविंदा का दिल छू लेने वाला मैसेज

शो के अंत में गोविंदा ने कहा कि हर कलाकार के जीवन में ठहराव आता है, लेकिन असली जीत वही है जो फिर से खड़े होकर आगे बढ़े. वह कहते हैं, “हम सोचते हैं कि हम एक बार जन्म लेते हैं, लेकिन कलाकार बार-बार जन्म लेते हैं. जब तक कला जिंदा है, तब तक कलाकार जिंदा है.”

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी ने ‘कहानी घर घर की’ की पार्वती संग 25 साल बाद रीयूनियन पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >