Govinda and Sunita Ahuja: दिन में अकेले ढोल बजाया, रात में गोविंदा के आते ही गायब हुईं सुनीता, क्या आहूजा परिवार में बढ़ा तनाव?

गणेश चतुर्थी पर गोविंदा के घर बप्पा का आगमन तो हुआ, लेकिन सुनीता आहूजा फैमिली फोटो से गायब रहीं. इससे आहूजा परिवार के अंदरूनी समीकरणों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के घर बप्पा का आगमन बड़ी धूमधाम से हुआ, लेकिन इसके साथ ही आहूजा परिवार के अंदरूनी रिश्तों को लेकर भी कयासबाजी तेज हो गई है. दिन में सुनीता आहूजा का कड़ा रुख और रात में गोविंदा के लौटने के बाद फैमिली फोटो से उनका गायब रहना अब चर्चा का विषय बन गया है.

दिन में सुनीता का तीखा अंदाज 'उन्हें दर्शन के लिए आना ही पड़ेगा'

दिन के समय सुनीता आहूजा अकेले ही ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए बप्पा को घर लेकर आई थीं. उस वक्त गोविंदा अमेरिका में थे. मीडिया से बात करते हुए सुनीता के बयानों में एक अलग ही तल्खी देखने को मिली. उन्होंने कहा कि आमतौर पर गोविंदा या उनका बेटा बप्पा को लाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद जिम्मेदारी ली. जब गोविंदा के ना होने पर सवाल पूछा गया तो सुनीता ने साफ लहजे में कहा, "गोविंदा जी अमेरिका में हैं, वह रात को वापस आएंगे. थके होंगे तो आज नहीं कल दर्शन करेंगे, लेकिन यह उनका घर है, इसलिए उन्हें दर्शन के लिए आना ही पड़ेगा."

देर रात अमेरिका से लौटे गोविंदा, बच्चों संग की पूजा

सुनीता के इस बयान के बाद देर रात गोविंदा अमेरिका से सीधे अपने घर पहुंचे. थकान के बावजूद वह बप्पा के दर्शन करने रुके. सामने आई तस्वीरों और वीडियो में गोविंदा अपनी बेटी टीना आहूजा और बेटे यशवर्धन के साथ आरती करते और पोज देते नजर आए.

गोविंदा और सुनीता आहूजा का परिवार

फैमिली फोटो से सुनीता गायब उड़े कई तरह के सवाल

असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब देर रात की आरती और तस्वीरों से सुनीता आहूजा पूरी तरह नदारद दिखीं. जो पत्नी दिनभर बप्पा के स्वागत में आगे-आगे थी, वह पति गोविंदा के अमेरिका से लौटते ही पूजा के मुख्य फ्रेम से गायब हो गई. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या गोविंदा के देर से आने की वजह से सुनीता नाराज थीं, या फिर फैमिली के बीच अंदरखाने कुछ खटपट चल रही है? भले ही गोविंदा ने बच्चों के साथ मिलकर बप्पा का आशीर्वाद ले लिया हो, लेकिन सुनीता की इस दूरी ने गणेश चतुर्थी के जश्न के बीच अनगिनत कयासों को हवा दे दी है.

ये भी पढ़ें: 'हवा में लिखी बातों को साफ करना है' सुनीता अहूजा के 'अफेयर' वाले दावों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें: ‘बर्बाद हो जाए गोविंदा...’ आखिर कौन थी वो औरत, जो रोज मांगती थी सुपरस्टार के डाउनफॉल की दुआ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >