Govinda की पर्सनल लाइफ पर अफवाहें फैलाना पड़ेगा भारी, लीगल नोटिस भेजकर दी ₹100 करोड़ तक हर्जाने की चेतावनी

Govinda की पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब मामला लीगल मोड़ ले चुका है. एक्टर ने अफवाहें फैलाने वालों को सीधे कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Govinda Legal Notice: गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी हलचल है. एक के बाद एक सामने आ रही बातों ने अब मामला इतना बढ़ा दिया है कि एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ने के बजाय सीधे कानूनी रास्ता चुना है. गोविंदा की ओर से जारी नोटिस में कई गंभीर बातें कही गई हैं, जिससे साफ है कि अब वह अपनी छवि को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते. आखिर नोटिस में क्या-क्या कहा गया है और किस बात पर एक्टर ने लिया ये बड़ा एक्शन? आइए जानते हैं…

Govinda Legal Notice: झूठी खबरें फैलाने वालों को दी चेतावनी

गोविंदा की ओर से जारी नोटिस में मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी गई है. इसमें कहा गया है कि गोविंदा की निजी और पारिवारिक जिंदगी से जुड़ी कोई भी झूठी, मनगढ़ंत, बदनाम करने वाली या बिना पुष्टि की जानकारी बनाई, पब्लिश या शेयर न की जाए.

नोटिस में सिर्फ लिखी हुई खबरों की बात नहीं है. फोटो, वीडियो, ऑडियो, मॉर्फ्ड तस्वीरों, डीपफेक और AI से बनाए या बदले गए कंटेंट को लेकर भी आपत्ति जताई गई है.

Govinda AI Content: आवाज और तस्वीर के गलत इस्तेमाल पर भी आपत्ति

नोटिस के मुताबिक, गोविंदा ने किसी को भी अपनी आवाज, फोटो, पहचान या चेहरे का AI और दूसरी डिजिटल तकनीक के जरिए इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी है. उनकी निजी और पारिवारिक जिंदगी से जुड़ी चीजों को बदलकर या गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

यानी सोशल मीडिया पर किसी फोटो या वीडियो को एडिट करके उसे असली बताकर शेयर करना भी परेशानी खड़ी कर सकता है.

Govinda Komal-Rani Swarnkar: शादी की अफवाहों के बीच आया नोटिस

गोविंदा की ओर से यह कानूनी चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब उनके और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दोनों की कथित कोर्ट मैरिज तक की बातें सामने आई थीं.

इससे पहले गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आई थीं. हालांकि, बाद में इन दावों को लेकर अलग-अलग बातें कही गईं. अब गोविंदा की टीम का कहना है कि कुछ अफवाहें उनकी छवि खराब करने की कोशिश हो सकती हैं.

Govinda Defamation Case: 100 करोड़ तक हर्जाने की बात

नोटिस में साफ कहा गया है कि गलत और मानहानिकारक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ गोविंदा सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई कर सकते हैं. इसमें मानहानि, प्राइवेसी का उल्लंघन, पहचान के गलत इस्तेमाल और साइबर क्राइम से जुड़े कानूनों का जिक्र किया गया है.

अगर मामला आगे बढ़ता है तो गोविंदा की ओर से 100 करोड़ रुपये तक के हर्जाने की मांग की जा सकती है. नोटिस में जिम्मेदार लोगों की संपत्ति और वित्तीय खातों से जुड़े कोर्ट आदेश मांगने जैसे दूसरे कानूनी विकल्पों का भी जिक्र है.

Govinda Sunita Ahuja: तलाक की अर्जी वापस लेने से फिर चर्चा में आईं सुनीता

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी पिछले कुछ समय से खूब चर्चा है. 19 अगस्त को सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट से बाहर निकलती नजर आई थीं.

इसके बाद गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है. यह याचिका करीब दो साल से लंबित बताई जा रही थी.

Sunita Ahuja Statement: कोमल को लेकर सुनीता ने कही थी ये बात

इसके बाद सुनीता ने राखी सावंत के साथ फोन पर बातचीत के दौरान दावा किया कि उन्होंने तलाक की अर्जी इसलिए वापस ली क्योंकि गोविंदा कथित तौर पर कोमल से शादी करने वाले थे.

हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने इस दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी करने की कोई योजना नहीं है.

अब गोविंदा की ओर से जारी इस कानूनी नोटिस के बाद साफ है कि एक्टर अपनी निजी जिंदगी को लेकर फैलाई जा रही खबरों पर चुप रहने के मूड में नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: Govinda Second Marriage: कोमल रानी संग शादी करेंगे गोविंदा? सुनीता के दावे पर मैनेजर ने बताया सच



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >