Game Changer: इस दिन आएगा राम चरण-कियारा आडवाणी की फिल्म पर बड़ा अपडेट, म्यूजिक डायरेक्टर ने ट्वीट कर दी गुड न्यूज

Game Changer साल 2024 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. एस शंकर की निर्देशित इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आएंगी. यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी.

Game Changer: ‘देवरा’ और ‘कंगुवा’ जैसी फिल्मों के साथ ही राम चरण की साउथ इंडियन फिल्म ‘गेम चेंजर’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म को लेकर कोई भी जानकारी ऑडियंस मिस नहीं करना चाहती है. क्योंकि फिल्म में पहली बार राम चरण और कियारा आडवाणी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जिसके लिए दर्शक काफी बेताब हैं. गेम चेंजर का निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और बीते दिनों इसके रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है. अब फिल्म पर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसे जानकर आपकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी.

कल आ रहा बड़ा अपडेट

गेम चेंजर के म्यूजिक डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक ट्वीट करते हुए साझा की है. यह ट्वीट के माध्यम से म्यूजिक डायरेक्टर थमन ने बताया है कि कल 25 सितंबर से दर्शकों को फिल्म से जुड़ी जानकारी फिल्म के रिलीज होने तक लगातार मिलनी शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राम चरण की फिल्म का बड़ा अपडेट कल सामने आने वाल है. इस गुड न्यूज के बाद प्रशंशको की खुशी का कोई ठिकाना नहीं.

Also Read: Game Changer: कियारा आडवाणी की ‘गेम चेंजर’ का पोस्टर रिलीज, ‘जबीलम्म्मा’ के लुक में बिखेरा ग्लैमर

Also Read: Game changer step: ओबामा और मिशेल का समर्थन,कमला हैरिस की उम्मीदवारी को मिला स्टार-पावर

गेम चेंजर के बारे में

गेम चेंजर का निर्देशन एस शंकर ने किया है. यह एक पॉलिटिकल एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें राम चरण दो डबल रोल में नजर आएंगे. फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर जैसे एक्टर्स भी अहम भूमिकाओं में हैं. श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को दिल राजू ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >