Game Changer Box Office Collection: राम चरण की गेम चेंजर का छह दिन में हुआ ऐसा हाल, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे आप

Game Changer Box Office Collection Day 6: फिल्म गेम चेंजर और फतेह एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. हालांकि राम चरण की मूवी सोनू सूद की मूवी से बेहतर कर रही है. गेम चेंजर और फतेह ने छह दिन में अबतक कितना कलेक्शन कर लिया, इसकी जानकारी आपको देते हैं.

Game Changer Box Office Collection Day 6: राम चरण, कियारा आडवाणी की लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म गेम चेंजर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. हालांकि फिल्म ने उम्मीद से कम बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन किया. फिल्म को दर्शकों से मिक्स रिव्यूज मिले. फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये है का है और अबतक मूवी ने छह दिन 112.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

गेम चेंजर ने छठे दिन की इतनी कमाई

फिल्म गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट आ गई है. हालांकि मकर संक्रांति पर थोड़ी बढ़त देखी गई, लेकिन बुधवार को भी फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं किया. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, बुधवार को फिल्म की कमाई में 34 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. बुधवार को फिल्म ने 6.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने भारत में कुल कमाई अबतक 112.8 करोड़ रुपये की कर ली है.

जानें गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 51 करोड़ रुपए
गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन – 21.6 करोड़ रुपए
गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन – 15.9 करोड़ रुपए
गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन – 7.65 करोड़ रुपए
गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां दिन – 10 करोड़ रुपए
गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन – 6.61 करोड़ रुपए

गेम चेंजर का टोटल कलेक्शन- 112.87 करोड़ रुपए

जानें फिल्म फतेह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म गेम चेंजर के साथ सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म फतेह भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. फिल्म ने अबतक छह दिनों 10.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं डे वाइज मूवी ने कितना कलेक्शन किया है.

  • फतेह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 2.4 करोड़ रुपये
  • फतेह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 2.1 करोड़ रुपये
  • फतेह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 2.25 करोड़ रुपये
  • फतेह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 0.95 करोड़ रुपये
  • फतेह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां दिन- 1.5 करोड़ रुपये
  • फतेह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन- 1 करोड़ रुपये

फतेह का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 10.20 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Game Changer: 500 करोड़ बजट वाली गेम चेंजर के लिए राम चरण ने वसूली तगड़ी फीस, कियारा के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Game Changer First Review: पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने राम चरण की फिल्म का दिया पहला रिव्यू, कहा- मेरे रोंगटे खड़े हो गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >