Gadar: ब्लॉकबस्टर सफलता के सालों बाद सनी देओल ने ‘गदर’ में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- पूरी रात हम कहानी पर चर्चा करते रहे

Gadar: सनी देओल ने ‘गदर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के सालों बाद खुलासा किया कि फिल्म के गानों को इंडस्ट्री ने रिजेक्ट कर दिया था. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने किस तरह फिल्म साइन करने से पहले पूरी रात कहानी पर चर्चा की थी.

Gadar: सनी देओल की ‘गदर: एक प्रेम कथा’ हिंदी सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक मानी जाती है. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में कई असमंझस थीं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सनी देओल ने इस फिल्म को लेकर कई बड़े खुलासे किए. साथ ही उन्होंने इसमें काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया.

इंडस्ट्री ने गानों को किया था रिजेक्ट

सनी देओल ने बताया कि फिल्म के गानों को इंडस्ट्री ने नकार दिया था. उन्होंने कहा, “जब भी मैं लोगों को गाने सुनाता था, उन्हें वो पसंद नहीं आते थे. लेकिन फिल्म अपने आप आगे बढ़ी और किसी ने उसे रोक नहीं पाया. यही फर्क है इंडस्ट्री और दर्शकों की सोच में.”

पूरी रात चली कहानी की चर्चा

एक्टर ने कहा कि जब डायरेक्टर अनिल शर्मा स्क्रिप्ट लेकर आए, तो वे पहले हिचकिचा रहे थे. लेकिन नरेशन सुनने के बाद सबकुछ बदल गया. बॉर्डर 2 एक्टर बोले, “उन्होंने कहानी सुनाई और मुझे उससे प्यार हो गया. हम पूरी रात कहानी पर चर्चा करते रहे. मेरी इच्छा थी कि उस दौर की सच्चाई को फिल्म में उतारा जाए. पूरी फिल्म का अनुभव बेहतरीन रहा.”

गदर और गदर 2 की सफलता

2001 में रिलीज हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में सनी देओल और अमीषा पटेल लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 133 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं 2023 में रिलीज हुई गदर 2 ने इतिहास दोहराते हुए 691.08 करोड़ रुपये कमाए और सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई.

अब दर्शकों की नजर इस फ्रैंचाइजी के तीसरे किस्त पर है, जिसकी घोषणा हाल ही में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कर दिया है.

यह भी पढ़े: Coolie vs War 2 First Week Box Office: रजनीकांत या ऋतिक रोशन? पहले हफ्ते में किसकी फिल्म ने मारी बाजी? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में खुले पत्ते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >