Gadar की सक्सेस पर अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब सिर्फ वीकेंड बिजनेस के बारे...

सनी देओल की फिल्म गदर 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं. अब अनिल शर्मा ने मूवी की सक्सेस पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही कहा कि अब सिर्फ वीकेंड बिजनेस के बारे में सभी सोचते हैं.

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर 9 जून को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. अब अनिल शर्मा का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्म को लेकर बातचीत की थी. फिल्म निर्माता बताते हैं कि वह एक अलग युग था, जिसमें दर्शकों ने फिल्म को ढेर सारा प्यार दिया था. वह वीकेंड का दौर नहीं था. लेकिन आज समय बदल गया है, क्योंकि हमें कंटेंट पर भरोसा नहीं है. हम सिर्फ वीकेंड बिजनेस के बारे में सोचते हैं, लेकिन उस समय हर कोई लंबे समय तक चलने वाला सिनेमा बनाना चाहता था. मुझे लगता है कि वे दिन वापस आ जाएंगे.”

अनिल शर्मा ने गदर को बताया इंडिया का टाइटैनिक

अनिल शर्मा जोर देकर कहते हैं कि सनी देओल के साथ उनकी प्रतिष्ठित फिल्म, गदर, जो रिलीज होने पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म साबित हुई. दर्शक सनी देओल की एक्टिंग और कंटेंट से जुड़े थे. यह भारत का टाइटैनिक हो सकता है. हालांकि आज, हमें स्क्रिप्ट पर विश्वास नहीं है. हम सिर्फ वीकेंड बिजनेस के बारे में सोचते हैं, लेकिन उस समय हर कोई लंबे समय तक चलने वाला सिनेमा बनाना चाहता था. मुझे लगता है कि वे दिन वापस आ जाएंगे.

गदर की सक्सेस पर क्या बोले अनिल शर्मा

गदर की सक्सेस को लेकर अनिल ने कहा, “मैं भगवान और दर्शकों को धन्यवाद देता हूं, जो फिल्म को अगले स्तर पर ले गए. मदर इंडिया, मुगल-ए-आजम और गदर जैसी फिल्में हर किसी की ख्वाहिश होती है, लेकिन ऐसी फिल्में बन नहीं पातीं, मेरी कुछ दुआएं थीं, जिसकी वजह से यह फिल्म बनी. देओल परिवार भी धन्य है. सोचिए, पिता (धर्मेंद्र) को शोले मिली और बेटे को गदर. भारतीय सिनेमा की चार सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से दो देओल परिवार की हैं.”

Also Read: Gadar: सनी देओल की फिल्म देखने वालों के लिए गुड न्यूज… टिकट पर मिलेगा Buy 1, Get 1 Free का ऑफर, ये रहा CODE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >