‘गदर 3’ पर आया बड़ा अपडेट, अनिल शर्मा बोले- कहानी फाइनल हो जाएगी तब…

Anil Sharma On Gadar 3: गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 के ब्लॉकबस्टर होने के बाद गदर 3 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब अनिल शर्मा ने फ्रेंचाइज की तीसरी किस्त को लेकर अपडेट दिया.

Anil Sharma On Gadar 3: गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 के साथ इतिहास रचने के बाद, सनी देओल और अमीषा पटेल इस फ्रेंचाइज की तीसरी किस्त के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पहला पार्ट साल 2001 में रिलीज हुआ था और यह उस समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गया. साल 2023 में गदर 2 ने दस्तक दी और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. अब, गदर 3 पर काम शुरू होने के साथ ही निर्देशक अनिल शर्मा ने तीसरे पार्ट को लेकर जबरदस्त अपडेट शेयर किया है.

Anil Sharma On Gadar 3 Update: गदर 3 को लेकर क्या बोले अनिल शर्मा

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए, अनिल शर्मा ने बताया कि वे फिलहाल गदर 3 के स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. सब कुछ तय हो जाने के बाद टीम 2026 के अंत तक प्रोडक्शन शुरू कर देगी. उन्होंने कहा, “गदर 3 की बात करें तो हम फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और एक बार जब हम संतुष्ट हो जाएंगे और कहानी फाइनल हो जाएगी, तभी हम प्रोडक्शन शुरू करेंगे, उम्मीद है कि इस साल के अंत तक यह हो जाएगा.”

Tara singh and sakina, photo-instagram

Anil Sharma On Gadar popularity? गदर की पॉपुलैरिटी पर क्या बोले अनिल शर्मा

अनिल शर्मा ने ‘गदर’ की पॉपुलैरिटी को लेकर कहा कि वक्त के साथ पीढ़ियां बदल गईं, लोगों की पसंद भी बदली, लेकिन फिल्म का क्रेज आज भी वैसा ही बना हुआ है. उनके मुताबिक, ‘गदर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि लोगों के इमोशन्स से जुड़ गई थी. यही वजह है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी दर्शक इससे खुद को कनेक्ट महसूस करते हैं. उन्होंने कहा कि रिलीज के समय फिल्म ने लोगों के दिलों में जो जगह बनाई थी, वह आज भी कायम है.

दर्शकों की पसंद पर क्या बोले अनिल शर्मा

अनिल शर्मा ने आगे कहा, ”मैं जानता हूं कि दर्शक क्या चाहते हैं, क्योंकि मैं खुद दर्शकों का हिस्सा हूं. मैंने हमेशा उन्हें प्राथमिकता दी है. मैं एक आम आदमी हूं, मल्टीप्लेक्स में नहीं बल्कि सिंगल स्क्रीन थिएटर में बैठा होता है. अगर कहानी उस आम आदमी को पसंद आती है, तो वही मेरी फिल्म बन जाती है. फिल्म निर्माता को ही सबसे पहले दर्शक होना चाहिए. आप फिल्में इसलिए बनाते हैं ताकि दर्शक सिनेमा हॉल में आकर आपका काम देखें.”

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >