Gadar 3: अनिल शर्मा ने गदर 3 की कहानी से उठाया पर्दा, बोले- तारा और जीते की कहानियों पर केंद्रित होगी

Gadar 3: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 3 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब एक इंटरव्यू में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि सीक्वल की कहानी क्या होगी

Gadar 3: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2, साल 2023 में रिलीज हुई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए तहलका मचा दिया था और जवान, पठान और एनिमल के बाद साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. गदर 3 की जबसे अनाउंसमेंट हुई है, तबसे फैंस सनी देओल को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं. इसी बीच डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सीक्वल की कहानी पर बात की.

क्या होगी गदर 3 की कहानी

अपने और हीरो: द लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई के निर्माता ने खुलासा किया है कि गदर 3 की स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी है और फैंस को फिल्म के रिलीज होने का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने न्यूज 18 संग बातचीत में बताया, “गदर 3 जरूर बनेगी. हमने गदर 2 के आखिरी सीन में ही दर्शकों से वादा कर दिया था कि उत्कर्ष शर्मा के किरदार जीते को बताया जाएगा कि वह सेना में भर्ती होने के काबिल है. हमने फिल्म का अंत इस संदेश के साथ किया था, आगे भी यही जारी रहेगी.”

कब तक बनेगी गदर 3

अनिल शर्मा ने इस राज से भी पर्दा उठाया कि फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी कब से शुरू होगी. उन्होंने कहा, “गदर 3 बनाने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन दर्शक निश्चिंत रह सकते हैं कि इसमें 20 साल और नहीं लगेंगे. हमें उम्मीद है कि अगले दो सालों में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. हम स्क्रिप्ट पर काम कर चुके हैं. फिल्म की कहानी तारा और जीते की कहानियों पर केंद्रित होगी.” जिन्हें नहीं पता, गदर 2 अपने प्रीक्वल गदर: एक प्रेम कथा के 22 साल बाद रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 5: हिट या फ्लॉप, ऋतिक रोशन की फिल्म का कलेक्शन देख होगी हैरानी

यह भी पढ़ें- Gadar 3 से कटा अमीषा पटेल का पत्ता, सकीना की कास्टिंग पर गदर 3 के डायरेक्टर बोले- उनके किरदार के…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >