Gadar 3 में सकीना की कास्टिंग पर डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- उनके किरदार के बारे में और बात करेंगे

Gadar 3: गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद फैंस गदर 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में अमीषा पटेल ने बताया था कि वह गदर 3 का हिस्सा नहीं बनेंगी. अब डायरेक्टर ने उनकी कास्टिंग पर बड़ा बयान दिया.

Gadar 3: अनिल शर्मा और अमीषा पटेल के बीच हुई लड़ाई किसी से छिपी नहीं है. दोनों के बीच गदर 2 की रिलीज के दौरान लड़ाई हुई. अमीषा ने कहा कि उन्हें ‘ठगा हुआ’ महसूस हुआ, क्योंकि उनकी जानकारी के बिना फिल्म का क्लाइमेक्स बदल दिया गया. बाद में अनिल ने एक इंटरव्यू में उनके आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है और वह अब भी उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं.

क्या गदर 3 से कटा अमीषा पटेल का पत्ता

गदर 3 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने न्यूज 18 संग बातचीत में कहा, “अमीषा के साथ मेरा रिश्ता अब बहुत अच्छा है. वक्त के साथ-साथ सब चीजें सही हो जाती हैं. अभी सब बढ़िया है!” हालांकि खबरों के मुताबिक, अमीषा ने एक और शर्त रखी थी कि वह गदर 3 तभी साइन करेंगी जब तारा और सकीना की प्रेम कहानी कहानी का अहम हिस्सा होगी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इसका हिस्सा होंगी, तो अनिल ने कहा, “सकीना और तारा गदर का अहम हिस्सा हैं, लेकिन हम गदर 3 की रिलीज से पहले उनके किरदार के बारे में और बात करेंगे.”

गदर 3 करने पर क्या बोली थी अमीषा पटेल

एक्स पर एक चैट सेशन के दौरान, अमीषा ने अपने डायरेक्टर संग क्रिएटिव मतभेदों को स्वीकार किया था और कहा कि वह गदर 3 तभी करेंगी, जब वह स्क्रिप्ट को लेकर ‘बेहद उत्साहित’ होंगी, जैसा कि वह ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के लिए थीं. मनीष पॉल के साथ एक पॉडकास्ट में, उन्होंने आगे दावा किया कि गदर 3 का क्लाइमेक्स सीक्वेंस उनके बिना शूट किया गया था, लेकिन वह ‘बीती बातों को भूल जाना’ चाहती हैं. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वह गदर 3 तभी करेंगी, जब उचित कागजी कार्रवाई और एग्रीमेंट तैयार होंगे.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 5: हिट या फ्लॉप, ऋतिक रोशन की फिल्म का कलेक्शन देख होगी हैरानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >