Gadar 2 की नयी तसवीर आई सामने, फिल्म के रिलीज डेट का हुआ खुलासा, नये किरदार की हुई एंट्री!

Gadar 2: गदर 2 इसी साल रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले फिल्म से जुड़ी तसवीरें औऱ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होती रहती है. एस तसवीर सामने आई है, जिसमें सनी देओल अपने तारा सिंह वाले लुक में दिख रहे है. साथ ही उनके कुछ लोग नदर आ रहे है.

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की 2001 की रोमांटिक पीरियड ड्रामा गदर: एक प्रेम कथा ब्लॉकबस्टर रही थी. दिसंबर 2021 में निर्देशक अनिल शर्मा ने फिल्म के दूसरे पार्ट गदर 2 पर काम करना शुरू कर दिया था. दर्शक काफी लंबे समय से इस फिल्म के सिनेमाघरों में आने का इंतजार कर रहे है. सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले फिल्म के सेट से तसवीरें सामने आई थी. अब एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

गदर 2 के सेट से वायरल हुआ ये वीडियो

निर्देशक अनिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, शूट अच्छा हो तो खुशियां खिलखिलाती है. गदर 2 के लिए बहुत बड़ा प्रचार करने के लिए सभी को धन्यवाद. जल्द अनाउंस करेंगे रिलीज डेट गदर 2 का. वीडियो में फिल्म के क्रू के लोग दिख रहे है. बड़े-बड़े कैमरे भी नजर आ रहे है. इसके बैकग्राउंड में उन्होंने गदर का उड़ जा काले कौवे सॉन्ग लगाया है.

गुलजार खान के साथ दिखे तारा सिंह

वहीं, बॉलीवुड टशन नाम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है. इसमें सनी देओल अपने तारा सिंह वाले लुक में दिख रहे है. साथ ही उनके कुछ लोग नदर आ रहे है, जो अलग ही अंदाज में नजर आ रहे है. उस फोटो में एक्टर के साथ मुश्ताक खान भी है. बता दें कि गदर में मुश्ताक ने तारा सिंह के दोस्त गुलजार खान का रोल निभाया था. गुलजार, तारा सिंह को पाकिस्तान से भारत भेजने में मदद करता है.

Also Read: Gadar 2: हाथ में हथौड़ा लिए तारा सिंह दिखे एक्शन मोड में, गणतंत्र दिवस पर फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, PIC
आर्मी के जवानों संग दिखे थे सनी 

कुछ दिन पहले सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर आर्मी के जवानों संग फोटो पोस्ट किया था. आर्मी डे पर फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था, मेरे नायकों को प्यार. तसवीर में वो अपने गदर के तारा सिंह वाले लुक में दिखे थे. तसवीरों में वो ब्लैक कुर्ता और पायजामा पहने हुए है. साथ ही उन्होंने पगड़ी पहना हुआ था. एक्टर जवानों के साथ जमीन पर बैठकर पोज देते दिखे थे. बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >