Gadar 2 के लिए सनी देओल ने चार्ज की तगड़ी रकम, फीस जानकर चौंक जाएंगे आप, सकीना को मिले इतने करोड़ रुपये

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर करने के लिए तैयार है. फिल्म सेट से कई तसवीरें और वीडियोज वायरल होते रहते है. चलिए आपको बताते है सनी देओल, अमीषा पटेल ने कितनी फीस ली है.

Gadar 2 Film Starcast Fees: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी गदर 2 में एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है. गदर साल 2001 में आई थी और इसका दूसरा पार्ट 15 अगस्त के आस-पास रिलीज होगी. तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था. इस बार भी लोग ऐसी ही स्टोरी की उम्मीद कर रहे है. चलिए आपको बताते है फिल्म के स्टारकास्ट ने मूवी में काम करने के लिए कितनी फीस ली.

सनी देओल ने ली इतनी फीस

फिल्म ‘गदर 2’ से जुड़े वीडियोज और तसवीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो रहे है. फिल्म में एक बार फिर से सनी देओल लीड रोल में दिखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तारा सिंह बनने के लिए एक्टर ने लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज किए है.

अमीषा पटेल को मिली इतनी फीस

अमीषा पटेल ‘गदर 2’ में सकीना के रोल में नजर आएगी. फिल्म में उनकी जोड़ी सनी देओल के साथ बनी है. एक बार फिर से वो दर्शकों पर अपना जादू चलाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 2 करोड़ रुपये लिए है.

उत्कर्ष शर्मा की फीस

तारा सिंह और सकीना के बेटे का रोल उत्कर्ष शर्मा निभा रहे है. जब गदर में वो नजर आए थे तब वो बच्चे थे. अब उत्कर्ष काफी बड़े गए है और इस बार वो फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 1 करोड़ रुपये लिया है.

गदर 2 में इस बार सिमरत कौर नजर आएगी, जो करीब 80 लाख रुपये ले रहे है. वहीं, इस बार लव सिन्हा की एंट्री हुई है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें 60 लाख रुपये मिले है.

Also Read: Gadar 2: सनी देओल का तारा सिंह वाला लुक आया सामने, आर्मी के जवानों के साथ दिखे, फैंस बोले- हिंदुस्तान…
गदर 2 कब होगी रिलीज?

22 साल बाद, अनिल शर्मा गदर 2 के साथ तारा सिंह को वापस ला रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से, गदर 2 की रिलीज को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. अब, रिपोर्ट की मानें तो जी स्टूडियो ने निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सनी देओल के परामर्श से गदर की रिलीज की तारीख तय कर दी है. सूत्र ने बताया, ‘गदर 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. दिलचस्प बात यह है कि इसी मौके पर संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल भी रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >