Gadar 2 के सेट से लीक हुआ वीडियो, सनी देओल ही नहीं, ये शख्स भी दिखेगा एक्शन मोड में, खत्म हुई शूटिंग

गदर 2 को लेकर नया अपडेट आया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. मूवी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस बार फिर से सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी दर्शकों को देखने मिलेगी.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल गदर: एक प्रेम कथा के सीक्वल गदर 2 पर को लेकर सुर्खियों में है. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 2001 की पीरियड ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इसमें तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी दिखाई गई थी. फिल्म को लेकर अक्सर नये-नये अपडेट्स आते रहते है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो गदर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है. सेट से आखिरी दिन का वीडियो सामने आया है.

गदर 2 की शूटिंग हुई पूरी

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने गदर 2 को लेकर नया अपडेट आया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, गदर 2 की शूटिंग पूरी हुई और 11 अगस्त 2023 का बेसब्री से इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश जैसे लोकेशंस पर की गई है. लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज में क्लाईमैक्स शूट हुआ है.


‘गदर 2’ के सेट से लीक हुआ वीडियो

‘गदर 2’ के सेट से आखिरी दिन की शूटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में लोगों की भीड़ दिख रही है. अनिल शर्मा से सेट पर एक शख्स लव सिन्हा को हार्नेस पहनाने के बारे में पूछ रहा है. जिसके लिए अनिल हामी भरते है. वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि कोई एक्शन सीन शूट हो रहा है. इसे देखकर फैंस जरूर उत्साहित हो जाएंगे. बता दें कि फिल्म में सनी देओल भी जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे. मूवी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.


गदर 2 में नहीं नजर आएंगे अमरीश पुरी

गदर 2 में अमरीश पुरी ने फिल्म में अमीषा के किरदार के पिता अशरफ अली की भूमिका निभाई थी. उन्हें फैंस मिस करेंगे क्योंकि वो अब हमारे बीच नहीं रहे. फिल्म की रिलीज के चार साल बाद निधन हो गया था. फिल्म में ओम पुरी भी नजर नहीं आएंगे. भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी का साल 2017 में निधन हो गया था. गदर में दरमियान सिंह की भूमिका निभाने वाले विवेक शौक का भी निधन 2011 में हुआ था.फिल्म में अखबार के संपादक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मिथलेश चतुर्वेदी गदर 2 में भी नजर नहीं आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >