Gadar 2 के डायरेक्टर ने सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म के 2 साल पूरे होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर हर तरफ गदर मचा रही है

Gadar 2 Second Anniversary: गदर 2 की खनक अभी तक खत्म नहीं हुई है. तारा सिंह और सकीना की लवस्टोरी को आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं. फिल्म को रिलीज हुए 2 साल बीत चुके हैं. इसी बीच डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इसका जश्न मनाया और एक इमोशनल पोस्ट लिखा.

Gadar 2 Second Anniversary: अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित और सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 जब 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आ गई थी. दर्शक तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को थियेटर्स में देखने के लिए भारी संख्या में गए थे. हैंडपंप तोड़ने वाला सीन से लेकर पाकिस्तान जाकर जीते को बचाने वाली लड़ाई हो, हर सीन पर खूब तालियां बजी थी. अब डायरेक्टर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के 2 साल पूरे होने पर काफी खुश हैं.

गदर 2 के 2 साल होने पर क्या बोले अनिल शर्मा

गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक वीडियो शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, ”इतनी तेजी से दो साल गुजर गए.. अभी भी गदर हर तरफ गदर मचा रही है.. #गदर 2 लोगों की फिल्म है.. हर किसी ने इसे पसंद किया है.. दर्शकों को बधाई हो.. मुझे पता है कि आप सभी गदर 3 का इंतजार कर रहे हैं.. लेकिन आपके लिए फिर से इतिहास बनाना है तो ईश्वर की कृपा और समय चाहिए.. इसलिए कृपया इंतजार करें @punitgoenka @iamsunnydeol.”

गदर 2 के बारे में

साल 2023 में रिलीज हुई यह पीरियड एक्शन ड्रामा, प्रतिष्ठित कल्ट क्लासिक “गदर: एक प्रेम कथा” का सीक्वल थी. अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की बैकग्राउंड पर आधारित थी और तारा सिंह की कहानी दिखाती है, जो अपने बेटे को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान चला जाता है. सनी देओल के साथ, इस फिल्म में अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में थे.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि नहीं अपनी असली मां को डांस प्रतियोगिता का विनर बताएगी मायरा, अरमान-अभीरा आएंगे करीब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >