Gadar 2: डायरेक्टर अनिल शर्मा ने गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर एक पुरानी शराब है

Gadar 2: सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और अमीष पटेल स्टारर गदर 2, साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की और कई मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अब अनिल शर्मा ने एक्शन ड्रामा की दूसरी सालगिरह पर इसकी ब्लॉकबस्टर सफलता को याद किया.

Gadar 2: सनी देओल और अमीष पटेल की गदर 2 को दो साल पूरे हो गए हैं. 11 अगस्त 2023 में रिलीज हुई मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. एक्शन ड्रामा ने धुआंधार कमाई करते हुए 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब निर्देशक ने दूसरी सालगिरह पर इस फिल्म को “पुरानी शराब” कहा.

अनिल शर्मा ने गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता को किया याद

गदर 2 की दूसरी वर्षगांठ पर, निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता को एक बार फिर याद किया. उन्होंने जूम संग बात करते हुए कहा, “गदर एक पुरानी शराब है… यह जितनी पुरानी होती जाती है, उतनी ही महंगी होती जाती है. गदर 1 ने ऐसा ही किया था और फिर गदर 2 ने भी यही दोहराया. संयोग से, मैं अभी ठीक उसी जगह बैठा हूं, जहां मैं गदर 2 की रिलीज वाले दिन सुबह था. मुझे याद है कि उस दिन सुबह 7 बजे से फोन आने शुरू हुए थे और अगले 3 घंटे तक आते रहे.”

गदर 2 की सफलता देख अनिल शर्मा हो गए थे इमोशनल

अनिल शर्मा ने आगे कहा, “मैंने सुबह 8 बजे सनी सर से बात की. उनकी आंखों में आंसू थे, मेरी, मेरी पत्नी और उत्कर्ष की भी. हम सभी इमोशनल हो गए थे और ईश्वर का शुक्रिया अदा कर रहे थे.” गदर 2, तारा सिंह और सकीना की कहानी है.

टिकट का प्राइज अनिल शर्मा ने इस वजह से रखा था कम

अनिल शर्मा ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने टिकट की प्राइज कम रखी थी, जिससे आम आदमी यह फिल्म देख सके. इसपर डायरेक्टर ने कहा, “गदर मेरी फिल्म नहीं है. यह दर्शकों की है. हमने टिकट प्राइज कम रखी थीं. अगर ऐसा नहीं करते, तो इसका पहले दिन का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये को पार कर जाता, चूंकि यह आम आदमी के लिए एक फिल्म थी, इसलिए हमने दर्शकों के हिसाब से प्राइज रखीं, ताकि सबसे गरीब आदमी भी इसे देख सके.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि नहीं अपनी असली मां को डांस प्रतियोगिता का विनर बताएगी मायरा, अरमान-अभीरा आएंगे करीब

यह भी पढ़ें- Gadar 2 के डायरेक्टर ने सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म के 2 साल पूरे होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर हर तरफ गदर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >