Friday Releases: इस शुक्रवार हिट्स की होगी बरसात, स्क्रीन पर छाएगी नयी रिलीज, आमिर खान की ये फिल्म देगी सबको कड़ी टक्कर

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हो रही है, जिसमें जेनेलिया देशमुख भी नजर आएंगी. साथ ही साउथ स्टार धनुष की ‘कुबेर’ भी इसी दिन स्ट्रीम होगी. आइए जानते हैं पूरी लिस्ट.

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार दर्शकों के लिए बहुत खास होने वाला है. इस शुक्रवार को आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ पर रिलीज होगी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बात हो रही है. फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख और इसका निर्देशन आर एस प्रसन्ना ने किया है. इसके अलावा साउथ एक्टर धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ भी रिलीज हो रही है. आइए आपको पूरी लिस्ट के बारे में बताते हैं.

Sitaare Zameen Par

आर एस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ एक इमोशनल फिल्म है. मूवी में 10 नये चेहरे नजर आएंगे. फिल्म में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच के रोल में दिखेंगे, जो न्यूरोडाइवर्जेंट वयस्कों को प्रशिक्षित करना है. 20 जून को थिएटर्स में आएगी.

Kuberaa

शेखर कम्मुला की निर्देशित इस फिल्म में धनुष और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ नागार्जुन भी हैं. फिल्म तेलुगु के साथ-साथ तमिल और हिंदी में भी रिलीज होगी. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया है और मूवी से फैंस को काफी उम्मीद है.

M3GAN 2.0

2022 में आई हिट हॉरर फिल्म M3GAN का सीक्वल अब तैयार है और इसमें साइंस फिक्शन और डर का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा. इस बार कहानी एक नई चुनौती के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां M3GAN को फिर से तैयार किया जाता है, लेकिन इस बार उसका सामना एक ऐसे ह्यूमनॉइड मिलिट्री रोबोट से है, जो उसी की टेक्नोलॉजी पर बना है और दुनिया पर AI के जरिए कब्जा करने की कोशिश में है.

DNA

क्राइम एक्शन थ्रिलर डीएनए 20 जून को रिलीज हो रही है. नेल्सन वेंकटेशन की ओर से निर्देशित फिल्म में अथर्व और निमिषा सजयन लीड रोल में दिखेंगे.

यह भी पढ़ें– Golmaal 5: रोहित शेट्टी-अजय देवगन की वापसी से हिलेगा बॉक्स ऑफिस, गोलमाल 5 में मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, जानें कास्ट के बारे में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >