Fighter OTT Release Date: ऋतिक रोशन की फाइटर इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

­Fighter OTT Release Date: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का ढेर सारा प्यार मिला है. अब ये ओटीटी पर आने के लिए तैयार है.

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली ‘फाइटर‘ 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने ओपनिंग डे और गणतंत्र दिवस पर धुआंधार कमाई की. मूवी को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का भी जबरदस्त प्यार मिला.

फाइटर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड अभी तक 250 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. जहां ओपनिंग डे पर इसने 36.04 करोड़, दूसरा दिन 64.57 करोड़, तीसरा दिन 56.19 करोड़, चौथा दिन 52.74 करोड़, पांचवां दिन 16.33 करोड़, छठा दिन 14.95 करोड़, दिन 7 11.70 करोड़ कमाई की.

ऋतिक रोशन के कुछ ऐसे फैंस भी है, जो फाइटर की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेटफ्लिक्स ने सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर के लिए ओटीटी अधिकार प्राप्त कर लिए हैं.

फाइटर 21 मार्च 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

बता दें कि फाइटर को 250 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनाया गया है. फिल्म को ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल करने के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना होगा.

Also Read: Fighter Box Office Collection: ऋतिक रोशन की फिल्म FLOP हुई या HIT, यहां जानें टोटल कलेक्शन

दिलचस्प बात यह है कि फाइटर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ दीपिका पादुकोण की तीसरी फिल्म है. दोनों ने पहली बार 2008 की हिट फिल्म बचना ऐ हसीनों में साथ काम किया था.

पिछले साल, उन्होंने पठान के लिए फिर से टीम बनाई, जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं और उम्मीद है कि वे फाइटर के साथ हैट्रिक पूरी करेंगी.

इस सिनेमाई प्रोजेक्ट में 2019 पुलवामा हमले, 2019 बालाकोट हवाई हमले और 2019 भारत-पाकिस्तान सीमा झड़पों जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं के संदर्भ शामिल हैं.

पांच गानों वाली इस फिल्म का संगीत स्कोर प्रतिभाशाली जोड़ी विशाल-शेखर द्वारा तैयार किया गया है, जबकि सचिथ पॉलोज सिनेमेटोग्राफर के रूप में काम करते हैं.

Also Read: Fighter की आलोचना पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी-कभी आप किसी ऐसे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >