Fateh Box Office Collection: राम चरण की गेम चेंजर ने सोनू सूद की फतेह को बॉक्स ऑफिस पर धो डाला, जानें दूसरे दिन की कमाई

Fateh Box Office Collection Day 2: सोनू सूद की एंटरटेनर फिल्म ‘फतेह’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही. फिल्म ने शनिवार को बेहद कम कमाई. चलिए आपको बताते हैं मूवी ने दो दिन में कितना कलेक्शन किया.

Fateh Box Office Collection Day 2: सोनू सूद की नयी एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘फतेह’ के बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पा रही. फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी में जैकलीन फर्नांडीज और नसीरुद्दीन शाह भी हैं. फिल्म में सोनू जबरदस्त एक्शन करते दिखे हैं और दुश्मनों को गाजर-मूली के जैसे काटते दिखे हैं. फतेह के साथ राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर भी रिलीज हुई थी. हालांकि गेम चेंजर सोनू सूद की फिल्म से बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

फतेह ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

सोनू सूद की फतेह को एस शंकर की तेलुगु फिल्म गेम चेंजर से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिली. ट्रेड पोर्टल Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.4 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये कमाए. टोटल कमाई फिल्म ने अभी तक 4.40 करोड़ रुपये कमा लिए. अब देखना है कि फिल्म रविवार को कितनी कमाई करेगी.

फतेह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फतेह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 2 करोड़ रुपये
फतेह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 2.4 करोड़ रुपये
फतेह का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 4.40 करोड़ रुपये

फतेह को मिल रही गेम चेंजर से कड़ी प्रतिस्पर्धा

फिल्म फतेह को फिल्म गेम चेंजर से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. गेम चेंजर का हिंदी डब वर्जन हिंदी बाजारों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. राम चरण और कियारा आडवाणी की मूवी ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 21.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की टोटल कमाई अबतक 72.5 करोड़ रुपये की हो गई है. इसके अलावा ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म कहो ना प्यार है फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे देखने के लिए भी दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. इसके साथ ही रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत ये जवानी है दीवानी को भी मेकर्स ने रि-रिलीज किया. इसकी वजह से फतेह और गेम चेंजर के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ गई.

यह भी पढ़ें- Fateh: बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करेगी सोनू सूद की फिल्म, रिलीज डे पर टिकट प्राइज हुआ 99 रुपये, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें- Fateh movie review:साइबर क्राइम की इस कहानी में सोनू सूद ने एक्शन से किया इम्प्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >