Fact Check: समय रैना बने LinkedIn के हेड ऑफ एथिक्स? बिहारी-कश्मीरी विवाद के बीच वायरल दावे का सच जानें

Samay Raina LinkedIn Job: कॉमेडियन समय रैना को लिंक्डइन में हेड ऑफ कम्युनिकेशंस एंड एथिक्स की कमान सौंपी गई है. आइये जानते हैं इस वायरल दावे का सच.

Samay Raina LinkedIn Job: सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कॉमेडियन समय रैना को लिंक्डइन (LinkedIn) में हेड ऑफ कम्युनिकेशंस एंड एथिक्स की जिम्मेदारी मिल गई है. हालांकि पोर्टल और सोशल मीडिया क्रिएटर की ओर से ऑफिशियल तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.

क्या वाकई LinkedIn के हेड ऑफ एथिक्स बने समय रैना?

इस वायरल दावे पर ग्रेटर हैदराबाद एरिया के LinkedIn क्रिएटर जी हर्षित आदित्य वर्मा ने रिएक्ट किया. उन्होंने इस न्यूज को फेक और फर्जी बताया. उनकी LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक, वह LinkedINspire में हेड ऑफ ग्रोथ के पद पर हैं. ऐसे में फैक्ट चेक में ये गलत साबित होता है.

समय रैना ने ज्वाइन किया लिंक्डइन

बिहारियों को लेकर समय रैना ने क्या कहा

यह दावा ऐसे समय में वायरल हुआ, जब समय रैना इंडिया गॉट लेटेंट के सीजन 2 के एक सेगमेंट को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं. एपिसोड में समय और कॉमेडियन शेरोन वर्मा ने बिहार और कश्मीर से जुड़े बैकग्राउंड को लेकर मजाक किया था.

समय रैना ने रोस्ट के दौरान कहा, ''वह इतनी बिहारी है कि उसे लगता है कि इबोला का मतलब है कि किसी ने कुछ कह दिया.'' इसके जवाब में शेरोन ने कहा, ''समय इतना कश्मीरी है कि उसे नशे में रहना पसंद है.'' समय यहीं चुप नहीं हुए उन्होंने जोल क्रैक करते हुए कहा, ''तुम जानते हो, शेरोन वर्मा एक बिहारी हैं, जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई थीं... बस बिहारी वाली बातें.'' शेरोन ने पलटवार करते हुए कहा, ''कम से कम मैंने अपनी मर्जी से अपना राज्य छोड़ा है.'' दोनों ने भले ही ये बात जोक्स के अंदाज में कही, लेकिन इससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया.

ये भी पढ़ें: "कम से कम अपनी मर्जी से छोड़ा..." Samay Raina और Sharon Verma के बिहारी-कश्मीरी रोस्ट पर भारी बवाल, छिड़ा सियासी घमासान

ये भी पढ़ें: इ/ंडियाज गॉट लेटेंट में समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >