Emergency Box Office Collection Day 2: कंगना रनौत की इमरजेंसी फ्लॉप हुई या हिट, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

Emergency Box Office Collection Day 2: कंगना रनौत की इमरजेंसी ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. पहले दिन इसने 2.35 करोड़ कमाए. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसने कितनी कमाई की.

Emergency Box Office Collection Day 2: कंगना रनौत की मच-अवेटेड पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ काफी रूकावटों के बाद 17 जनवरी को आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को जहां सोशल मीडिया पर नेटिजन्स से काफी तारीफें मिली थी. वहीं यह ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसने धीमी शुरुआत की. मूवी में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसने कितना कमाया.

इमरजेंसी ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

सैकनिल्क के अनुसार कंगना रनौत की इमरजेंसी ने ओपनिंग डे पर 2.35 करोड़ की कमाई की. अब दूसरे दिन सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर मूवी ने 1.19 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 3.69 करोड़ हो गया. पिछले पांच सालों में कंगना की सोलो रिलीज की तुलना में इसकी ओपनिंग टॉप पर है. इससे पहले एरियल एक्शन एंटरटेनर तेजस ने पहले दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं धाकड़ ने 1.20 करोड़ की कमाई की.

इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Emergency Box Office Collection Day 1: 2.5 करोड़
  • Emergency Box Office Collection Day 2: 1.19 करोड़

Emergency Total Collection: 3.69 करोड़

इमरजेंसी के बारे में

राजनीतिक नाटक में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है. फिल्म 1975 से 1977 तक आपातकाल के 21 महीनों पर केंद्रित है. ‘इमरजेंसी’ के कलाकारों में जयप्रकाश नारायण के रूप में अनुपम खेर, अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में श्रेयस तलपड़े, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रूप में मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, फिरोज गांधी के रूप में अधीर भट्ट और संजय गांधी के रूप में विशाख नायर जैसे उल्लेखनीय कलाकार शामिल हैं. प्रत्येक कलाकार ने इन प्रमुख राजनीतिक हस्तियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है, जिससे फिल्म का ऐतिहासिक महत्व बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें- Emergency Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर कंगना रनौत की फिल्म का बुरा हाल, धीमी गति में कमाए महज इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Emergency movie:इमरजेंसी फिल्म के इस एक्टर के मुरीद हैं मनोज बाजपेयी भी.. बिहार से है खास कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >