Emergency: कंगना रनौत के इस को-स्टार को मिल रही जान से मारने की धमकी, बोला- कुछ कंफ्यूजन…

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी अगले महीने 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म के एक एक्टर को कुछ दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही है.

Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. इमरजेंसी में कंगना के अलावा महिमा चौधरी, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, सतीश कौशिक नजर आएंगे. मूवी में संजय गाधी के रोल में एक्टर विशाक नायर दिखेंगे. विशाक ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला पोस्ट किया है. पोस्ट के अनुसार, एक्टर को जान से मारने की धमकी मिल रही है. इस बारे में उन्होंने एक लंबा सा पोस्ट लिखा है.

इमरजेंसी के किस एक्टर को मिल रही जान से मारने की धमकी

एक्टर विशाक नायर जो कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में काम कर रहे हैं, उन्हें जान से मारने की धमकी कुछ दिनों से मिल रही है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा. एक्टर लिखते हैं, कुछ दिनों से मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही. साथ ही घटिया कमेंट्स भी आ रहे हैं.

विशाक नायर को क्यों मिल रही जान से मारने की धमकी

विशाक नायर ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्हें इसलिए जान से मारने कि धमकी मिल रही क्योंकि कुछ लोगों को कंफ्यूजन हो गया है कि वो मूवी में जरनैल सिंह भिंडरावाले का रोल प्ले कर रहे हैं.

इमरजेंसी में किसका रोल निभा रहे विशाक नायर

विशाक नायर ने पोस्ट में बताया कि वो संजय गाधी का रोल फिल्म में निभाते दिखेंगे. एक्टर लिखते है, जो लोग गलत इंफॉर्मेशन फैला रहे है, अपने फैक्ट्स चेक कर लें.

कब रिलीज हो रही कंगना रनौत की मूवी इमरजेंसी

फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन हुई है. फिल्म पहले 24 नवंबर, 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये अगले महीने 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

इमरजेंसी में कंगना रनौत किसका किरदार प्ले कर रही हैं

कंगना रनौत फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल निभाती दिखेंगी. वहीं, अनुपम खेर- जयप्रकाश नारायण, श्रेयस तलपड़े- अटल बिहारी वाजपेयी, सतीश कौशिक- जगजीवन राम, महिमा चौधरी- पुपुल जयकर, मिलिंद सोमन- सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते दिखेंगे.

Also Read- कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर अभी कहां हैं ?

Also Read- Emergency Movie Trailer: जिसके हाथ में सत्ता होती है वो कहलाता है शासक, कंगना रनौत की इमरजेंसी है मस्ट वॉच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >