Drishyam The Conclusion Release Date: विजय सालगांवकर फिर एक नए सीक्रेट के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. जी हां अजय देवगन ने दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म का ऐलान कर दिया है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Drishyam: The Conclusion Release Date: दृश्यम: द कन्क्लूजन इस दिन थियेटर्स में होगी रिलीज
अजय देवगन ने 24 अगस्त को फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के फाइनल चैप्टर का ऐलान किया. पोस्टर पर लिखा है, ''मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है.'' ये लाइन साफ इशारा करती है कि विजय इस बार भी अपने परिवार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.
Drishyam: The Conclusion Teaser: दृश्यम: द कन्क्लूजन के टीजर में विजय ने कही थी ये बात
फिल्म का फर्स्ट-लुक टीजर दिसंबर 2025 में सामने आया था. इसमें अजय देवगन की आवाज के जरिए विजय के माइंडसेट की झलक दिखाई गई थी. विजय बताता है, ''दुनिया उसे क्रिमिनल, कातिल, चालाक, धोखेबाज, हीरो, मासूम, पिता और मास्टरमाइंड जैसे कई नामों से बुलाती है, लेकिन उसे इन नामों से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि पिछले सात सालों में जो कुछ भी हुआ, जो कुछ भी मैंने किया, देखा या दिखाया, उससे मैंने एक बात समझी है, इस दुनिया में हर इंसान का सच अलग होता है, जैसे उसके अधिकार अलग होते हैं. मेरा सच और मेरा अधिकार मेरा परिवार है. जब तक हालात नहीं बदलते, जब तक दूसरे नाकाम नहीं होते, मैं यहां एक रक्षक और दीवार की तरह खड़ा रहूंगा.''
About Drishyam: The Conclusion: दृश्यम: द कन्क्लूजन के बारे में
दृश्यम: द कन्क्लूजन को स्टार स्टूडियो18 और पैनोरमा स्टूडियोज मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं. फिल्म के तीसरे पार्ट का निर्देशन एक बार फिर अभिषेक पाठक कर रहे हैं. उन्होंने आमिल कीयन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर कहानी भी लिखी है. फिल्म को आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक प्रोड्यूस कर रहे हैं.
Vijay Salgaonkar Shield Of His Family: विजय सालगांवकर फिर अपनी फैमिली की बनेंगे ढाल
इस फ्रेंचाइजी की कहानी विजय सालगांवकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गोवा में रहने वाला एक सीधा-सादा फैमिली मैन है, लेकिन घर में हुई एक हत्या के बाद वह अपनी समझदारी और चालाकी से अपने परिवार को कानून की पकड़ से बचाने की कोशिश करता है. तीसरे पार्ट में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. वहीं तब्बू आईजी मीरा देशमुख और श्रिया सरन नंदिनी के रोल में वापसी करेंगी. रजत कपूर भी अपने पुराने किरदार को दोबारा निभाते दिखेंगे. इसके अलावा प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की इस बार नई एंट्री हुई है, जो फिल्म में नए किरदार निभाएंगे.
ये भी पढ़ें: Drishyam 3 की शूटिंग हुई पूरी, डायरेक्टर ने अजय देवगन की फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें: अजय देवगन के पास कितनी है संपत्ति? फिल्मों के अलावा इन बिजनेस से भी करते हैं कमाई, जानें नेट वर्थ
