Drishyam 3 की स्क्रिप्ट हुई फाइनल! विजय सलगांवकर बनकर एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करेंगे अजय देवगन

अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम तो लगभग सभी ने देखी ही होगी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. अब खबर है कि जल्द ही दृश्यम 3 फ्लोर पर जा सकती है. स्क्रिप्ट को लेकर काम चल रहा है.

साल 2013 में, मोहनलाल और जीतू जोसेफ ने सस्पेंस थ्रिलर, दृश्यम बनाया था. जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इस फिल्म ने देश भर में सराहना हासिल की और वर्षों से यह भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी में से एक बन गई. बाद में एख बार फिर, मोहनलाल और जीतू जोसेफ दृश्यम 2 के साथ आए, सीक्वल ने भी थियेटर्स में झंडे गाड़ दिए. अब फैंस को जल्द ही दृश्यम 3 देखने को मिलेगा.

दृश्यम 3 को लेकर बड़ा अपडेट

दृश्यम 2 साल 2022 की सबसे बड़ी मनी स्पिनर साबित हुई और अजय देवगन के लिए एक ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी. यह हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली थ्रिलर होने का रिकॉर्ड भी रखती है और अब, पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो दृश्यम 3 विकास के चरण में पहुंच गया है. बीते दिनों अभिषेक पाठक और उनके लेखकों की टीम ने दृश्यम 3 के लिए एक बुनियादी कोर प्लॉट को क्रैक किया है, जिसे सभी ने काफी ज्यादा पसंद किया. अब स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है.

दृश्यम 3 के स्क्रिप्ट पर चल रहा काम

रिपोर्ट्स की मानें तो दृश्यम (हिंदी और मलयालम) की टीम दोनों फिल्मों की एक साथ शूटिंग करने के बारे में विचार कर रही है. यहीं नहीं दृश्यम 3 को एक साथ शूट करने और उन्हें पूरे भारत में एक ही तारीख पर रिलीज़ करने पर भी विचार हो रहा है. जहां केरल मलयालम में मोहनलाल के साथ गोर्ज कुट्टी के रूप में रिलीज होगा, वहीं भारत में विजय सलगांवकर के रूप में अजय देवगन की यात्रा देखने को मिलेगी. एक बार स्क्रिप्ट तय हो जाने के बाद, तेलुगू दृश्यम निर्माता भी एक ही तारीख पर एक साथ रिलीज की योजना में शामिल हो सकते हैं.

Also Read: Gadar 2 Vs Animal की एक साथ रिलीज पर निर्देशक अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर 2 के लिए ऐसा…
दृश्यम 3 की कबसे शूटिंग होगी शुरू

दृश्यम 3 के 2024 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है और स्क्रीनप्ले लॉक होने के बाद सटीक समयसीमा तय की जाएगी. अजय देवगन इस बीच लंदन में विकास बहल के साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और उसके बाद सिंघम अगेन के लिए काम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >