Drishyam 3: अजय देवगन ने दृश्यम 3 की कहानी को किया अप्रूव, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Drishyam 3: अजय देवगन की दृश्यम 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब तीसरे पार्ट को लेकर अपडेट सामने आया है.

Drishyam 3: साल 2015 में अजय देवगन, विजय सलगांवकर के रूप में बड़े पर्दे पर दिखे और इस मनोरंजक थ्रिलर ने दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया. 7 साल बाद एक्टर दृश्यम 2 में प्रतिष्ठित किरदार निभाने के लिए फिर से लौटे और यह भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. अब फैंस तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दृश्यम 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

दृश्यम 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो दृश्यम 3 के लिए अजय देवगन निर्देशक अभिषेक पाठक के साथ फिर से जुड़ रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया, ”अजय देवगन ने दृश्यम 3 को मंजूरी दे दी है. पहले जहां वो अगस्त विंडो में कुछ अन्य फिल्म करने के लिए कमिटेड थे, लेकिन अब उन्होंने दृश्यम 3 को प्राथमिकता दी है. अभिषेक पाठक और लेखक ने एक्टर को फिल्म की कहानी भी सुनाई, तो उन्हें काफी पसंद आई और वह विजय सालगांवकर के रूप में फिर से वापसी करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.”

कब तक शुरू हो सकती है दृश्यम 3 की शूटिंग

सूत्र ने आगे बताया कि दृश्यम 3 पर जाने से पहले, अजय देवगन ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘धमाल 4’ और ‘रेंजर’ की शूटिंग पूरी करेंगे. जबकि डीडीपीडी 2 पहले से ही फ्लोर पर है, धमाल मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होगी, उसके बाद मई 2025 के आसपास रेंजर आएगी. सूत्र ने कहा, “अजय को डीडीपीडी 2, धमाल 4, रेंजर और दृश्यम 3 के साथ 2025 के अंत तक बुक किया गया है. वह लाइन में आने वाली सभी फिल्मों को लेकर बेहद आश्वस्त हैं.” दृश्यम 3 के बाद गोलमाल 5 आ सकती है, जो फिलहाल स्क्रिप्टिंग फेज में है. इस बीच, अजय 1 मई को रेड 2 में और उसके बाद जुलाई के अंत में सन ऑफ सरदार 2 में दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें- Drishyam 3: ‘अतीत कभी चुप नहीं रहता’, मोहनलाल ने ‘दृश्यम 3’ का किया ऐलान, अजय देवगन के फैंस हो गए खुश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >