Don 3: फिल्म डॉन 3 में विलेन बनेंगे इमरान हाशमी? जानें यहां, VIDEO

Don 3: खबरें थी कि डॉन 3 में इमरान हाशमी विलेन बनेंगे. इमरान ने फिल्म में कास्टिंग किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि वो फिल्म में नजर नहीं आएंगे.

Don 3: खबरें थी कि डॉन 3 में इमरान हाशमी विलेन बनेंगे. इमरान ने फिल्म में कास्टिंग किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि वो फिल्म में नजर नहीं आएंगे. इमरान हाशमी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “उन फैंस और पत्रकारों के लिए जो पूछ रहे हैं, मैं कभी भी डॉन 3 का हिस्सा नहीं था. मुझे कभी भी फिल्म ऑफर नहीं की गई.” ऐसी अटकलें थीं कि इमरान डॉन 3 में खलनायक की भूमिका निभाएंगे. इमरान की पोस्ट से यह साफ हो गया है कि फिल्म में वो काम नहीं कर रहे. वहीं, टाइगर 3 में इमरान हाशमी विलेन बने थे और इस किरदार में वो छा गए. सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि शुरुआत में ‘टाइगर 3’ को अस्वीकार करने के बारे में सोचा था. बता दें कि डॉन 3 में रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवाणी दिखेंगी.

Also Read: Don 3: कियारा आडवाणी संग रोमांस करेंगे रणवीर सिंह, ‘डॉन 3’ में होगा जबरदस्त धमाका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >