Diwali 2022: पैपराजी के सामने ही सुजैन खान ने किया अर्सलान गोनी को KISS, यूजर्स बोले- लाइमलाइट में आने…

कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में सुजैन खान और अर्सलान गोनी दिखे. इस दौरान दोनों लवबर्ड्स ने कैमरे के सामने ऐसा कुछ किया, जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे. यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है.

Diwali 2022: दिवाली के मौके पर बॉलीवुड में पार्टीज जारी है. सेलेब्स अपने दोस्तों ओर परिवार के लिए शानदार पार्टी होस्ट कर रहे है. बीते कुछ दिनों से दिवाली पार्टीज की तसवीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. गुलशन कुमार के भाई कृष्ण कुमार ने भी दिवाली बैश रखी. इसमें जिसमें कियारा आडवाणी, शिल्पा शेट्टी, श्रिया सरन, अनन्या पांडे, हिमेश रेशमिया ने अपना जलवा बिखेरा. इसमें सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ दिखी.

सुजैन खान और अर्सलान गोनी का वीडियो वायरल

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का अर्सलान गोनी के लिए प्यार छिपा नहीं. दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है और अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिख जाते है. उनकी रोमांटिक तसवीरें सोशल मीडिया पर तुरन्त वायरल हो जाती है. कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में दोनों पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए. इस दौरान दोनों पैपराजी के सामने ही रोमांटिक हो गए.

कपल हो रहे ट्रोल

वीडियो में सुजैन खान और अर्सलान गोनी को पैपराजी के सामने प्यार भरे पल शेयर करते देखा जा सकता है. उन्होंने अपनी-अपनी कार की ओर जाने से पहले एक-दूसरे को हग करते है और फिर किस भी करते है. वीडियो को नेटिज़न्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, कैमरे के सामने ये सब करना अच्छा लगता है क्या. एक और यूजर ने लिखा, लाइमलाइट में आने के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते है. हालांकि कुछ को उनकी केमेस्ट्री पसन्द आ रही है.

Also Read: Diwali 2022: अमृतपाल सिंह बिंद्रा की दिवाली पार्टी में सजी स्टार्स की महफिल, शाहरुख खान का दिखा खास अंदाज

इससे पहले सुजैन खान और अर्सलान गोनी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की दिवाली पार्टी में दिखे थे. इस दौरान दोनों एथनिक ड्रेस में काफी अच्छे लगे थे. सुजैन ने पार्टी के लिए रेड आउटफिट पहना था, जबकि अर्सलान ब्लैक कुर्ता पायजामा में काफी कूल लगे थे. बता दें कि सुजैन एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ है. दोनों ने साल 2000 में शादी की थी और 2013 में तलाक ले लिया था. दोनों के दो बच्चे भी है, जिसका वो मिलकर ख्याल रखते है. वहीं, इन दिनों ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में है. तलाक के बाद भी सुजैन और ऋतिक दोस्ती वाला बॉन्ड शेयर करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >