Diwali 2022: दिवाली के मौके पर धमाका करेंगे अक्षय कुमार और अजय देवगन, रिलीज होगी ये जबरदस्त मूवीज

दिवाली के मौके पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही है. इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्में शामिल है. चलिए आपको बताते है बॉक्‍स ऑफिस पर कौन सी फिल्म कब रिलीज होगी.

Movies Release on Diwali 2022: इस साल दिवाली पर दर्शकों का फुल ऑन एंटरटेंनमेंट होगा. सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शक काफी ब्रेसबी से इंतजार कर रहे थे. लिस्ट में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘राम सेतु’ से लेकर अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘थैंक गॉड’ शामिल है. चलिए आपको बताते है पूरी लिस्ट.

थैंक गॉड

सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘थैंक गॉड’ का सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म में अजय एक अलग रोल में दिखेगें. वो चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे है. इसमें नोरा फतेही भी है.

राम सेतु

अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ से होने वाली है. फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी. ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इसमें नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडीज भी है.

Also Read: आयुष्‍मान खुराना की दिवाली पार्टी में कार्तिक आर्यन को मिले खूब पैसे, VIDEO में एक्टर बोले- ये आदमी…

सरदार

इन दिनों साउथ की फिल्मों का बोल-बाला है. 21 अक्टूबर को साउथ स्टार कार्ति की फिल्म ‘सरदार’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बता दें कि इसे हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगू में दर्शक देख सकते है.

चोर निकल के भागा

सनी कौशल और यामी गौतम की फिल्म चोर निकल के भागा 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. फिल्म में यामी एयरहोस्टेज के रोल में है. ये एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है. बता दें कि सनी और यामी पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

ब्रह्मास्त्र ओटीटी पर होगी रिलीज

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र दिवाली के मौके पर ओटीटी पर रिलीज हो रही है. ब्रह्मास्त्र 23 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार रिलीज होगी. बता दें कि इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >