Divya Bharti Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली दिव्या भारती अपने पीछे छोड़ गईं इतनी संपत्ति!

Divya Bharti Net Worth: भारतीय सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस दिव्या भारती की आज 51वीं बर्थ एनिवर्सरी है. एक्ट्रेस ने अपने तीन साल करियर में 14 फिल्मों में काम किया, जिसमें से अधिकतर ब्लॉकबस्टर रहीं. इस बीच उन्होंने करोड़ों की संपत्ति भी खड़ी की थी. ऐसे में आइए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

Divya Bharti Net Worth: हिंदी सिनेमा की ऐसी अभिनेत्री जिसने महज 18 साल की उम्र में वह पहचान बनाई, जो आज के समय में टॉप एक्ट्रेसेस तक नहीं बना सकी हैं. जो आज अगर हमारे बीच होतीं तो अपनी 51वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाती. यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि, अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए मशहूर दिव्या भारती हैं, जो महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहकर हमेशा के लिए चली गईं. वह भले लंबे वक्त तक इंडस्ट्री में एक्टिव न रह सकीं, लेकिन बहुत कम में दिव्या ने करोड़ों की संपत्ति कमाई थी. इसके साथ ही जाते-जाते वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गई, जिसे अबतक कोई भी एक्ट्रेस नहीं तोड़ पाई हैं. ऐसे में आइए उनकी नेट वर्थ और रिकॉर्ड पर एक नजर फेरते हैं.

Divya bharti net worth

1 साल में 12 फिल्मों का रिकॉर्ड

एक्ट्रेस दिव्या भारती ने साल 1992 में 14 साल की उम्र में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म ‘विश्मात्मा’ थी, जिसमें वह सनी देओल के साथ नजर आई थीं. पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म दीवाना, दिल आशना है, दिल ही तो है, दिल का क्या कसूर और शोला और शबनम जैसी फिल्मों में नजर आईं. 1992 में एक्ट्रेस की कुल 12 फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें से कई बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. मालूम हो कि अबतक 1 साल में इतनी फिल्में किसी भी एक्ट्रेस की नहीं रिलीज हुई.

दिव्या भारती की नेट वर्थ

Divya bharti net worth

दिव्या भारती ने 5 अप्रैल 1993 को मुंबई के वर्सोवा वाले अपने फ्लैट में अंतिम सांस ल. उनकी अचानक मौत से पूरी इंडस्ट्री में हलचल थी. आज भी फैंस उनकी मौत का कारण जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं. एक्ट्रेस ने अपनी मौत से कुछ ही वक्त पहले प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला से गुपचुप शादी की थी. 3 सालों तक इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत का परचम लहराने वाली दिव्या भारती मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक फिल्म के लिए 25 लाख रुपए फीस चार्ज करती थीं. हालांकि, उनकी कुल संपत्ति पर कोई आधिकरिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.

यह भी पढ़े: Jacqueline Fernandez के सिर से उठा मां का साया! मां किम ने लीलावती हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >