दिशा केस में आदित्य ठाकरे का दर्द छलका- 6 साल से बदनाम कर रहे... पिता बोले- बेटी-सुशांत की मौत का है 100% कनेक्शन

Disha Salian Case: दिशा सालियान की मौत मामले में आदित्य ठाकरे ने रिएक्ट करते हुए कहा कि मेरा कोई लेना देना नहीं है. पिछले 6 सालों से वे मुझे भी बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. जबकि दिशा के पिता सतीश सालियान ने उनकी बेटी और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बीच कनेक्शन होने का दावा किया.

Disha Salian Case: दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है और CBI जांच के आदेश के बाद इस पर सियासी घमासान भी तेज हो गया है. आरोपों की आंच अब शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे तक पहुंची, लेकिन उन्होंने इन सभी दावों को साफ तौर पर खारिज कर दिया. आदित्य ने कहा कि जब उनका इस मामले से कोई लेना-देना ही नहीं है, तो आखिर वह इन आरोपों पर जवाब क्यों दें.

दिशा सालियान की मौत पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने मीडिया संग बात करते हुए कहा, "ये ऐसी चीज है, जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है और मैंने इसके बारे में कभी सोचा तक नहीं. फिर मैं इस पर जवाब ही क्यों दूं? बीजेपी हर किसी को बदनाम करने की कोशिश करती है. उन्होंने सालों तक राहुल गांधी को 'पप्पू' साबित करने की कोशिश की है."

उन्होंने आगे कहा, "पिछले 6 सालों से वे मुझे भी बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. जो भी बीजेपी को चुभता है, उनसे उन्हें दिक्कत होने लगती है. जैसा मैंने कहा, जब आपका किसी चीज से कोई लेना-देना ही नहीं है, तो उस पर क्यों बोलना या उसे कोई महत्व देना? मेरा स्टैंड यही है."

ये भी पढ़ें: 6 साल बाद भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत को मर्डर मानती हैं ये शख्स, बोलीं- CBI से किसी क्लोजर का इंतजार नहीं

दिशा के पापा बोले- सुशांत और दिशा केस के बीच है कनेक्शन

बॉम्बे हाई कोर्ट के दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI जांच के आदेश के बाद उनके पिता सतीश सालियान ने कहा, "सुशांत सिंह राजपूत और दिशा की मौत के बीच निश्चित तौर पर एक कनेक्शन है." दिशा सालियान 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में 14वीं मंजिल से गिरने के बाद मृत पाई गई थीं. इसके महज 6 दिन बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले.

दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत, फोटो- इंस्टाग्राम

दिशा ने सुशांत को भेजा था वीडियो

सतीश सालियान ने एनडीटीवी संग बातचीत में कहा, "सुशांत और दिशा की मौत के बीच 100 प्रतिशत संबंध है. दिशा ने सुशांत को एक वीडियो वीडियो भेजा था. मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा. सच्चाई सामने आने दीजिए और जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी."

दिशा के पापा को यकीन है उनकी बेटी नहीं कर सकती आत्महत्या

CBI जांच के हाई कोर्ट के आदेश पर संतोष जताते हुए सतीश सालियान ने कहा, "यह आत्महत्या नहीं थी. मुझे इस बात पर 100 परसेंट यकीन है. इसमें कुछ प्रभावशाली लोगों से जुड़ी एक साजिश जरूर थी. मुझे भरोसा है कि CBI हर किसी से सख्ती से पूछताछ करेगी."

ये भी पढ़ें: 8 जून को दिशा सालियान की मौत, 6 दिन बाद सुशांत भी नहीं रहें... सालों से उठते सवाल का अब जवाब देगी CBI

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >