'मुझे फिर एंटी-नेशनल कहा जाएगा', छात्रों के सपोर्ट में बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सीजेपी (CJP) आंदोलन के तहत प्रदर्शन कर रहे छात्रों का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए और अगर उन्हें 'एंटी-नेशनल' कहा जाता है तो उन्हें इसकी परवाह नहीं है.

Diljit Dosanjh Student Protest: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सीजेपी (CJP) आंदोलन के तहत प्रदर्शन कर रहे छात्रों का सपोर्ट किया है. दिलजीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर अपनी बात रखने की वजह से उन्हें एक बार फिर एंटी-नेशनल कहा जाता है, तो भी उन्हें इसकी परवाह नहीं है.

Diljit Dosanjh Instagram Statement: दिलजीत दोसांझ ने कहा-'छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए'

दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर छात्रों के सपोर्ट में एक लंबा मैसेज लिखा. उन्होंने लिखा,"आज जो हुआ, वह बहुत गलत हुआ. छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए था. मैं संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वे छात्रों की मांगों को ध्यान से सुनें. लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है."

Diljit Recalls Farmers Protest Backlash: दिलजीत ने कहा- 'मुझे फिर एंटी-नेशनल कहा जाएगा'

अपने पोस्ट में दिलजीत ने किसान आंदोलन के दौरान मिले विरोध और मुश्किलों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "मुझे पहले भी कई बार एंटी-नेशनल कहा जा चुका है. अब भी लोग मुझे यही कहेंगे. किसान आंदोलन के बाद मुझे काफी विरोध झेलना पड़ा. कई कानूनी परेशानियां भी आईं, जिनके बारे में मैं आज भी खुलकर बात नहीं कर सकता. बाकी सब भगवान देख रहे हैं, वही सब अच्छा करेंगे."

सोनम वांगचुक के आंदोलन को मिल रहा सितारों का साथ

सोनम वांगचुक ने 28 जून को सीजेपी के धरने में शामिल होकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू की थी. इसके बाद 20 जुलाई को सीजेपी की 'संसद चलो' रैली में हजारों लोग संसद की ओर मार्च करते हुए नजर आए. इस आंदोलन को शबाना आजमी, जीनत अमान, नसीरुद्दीन शाह और अभय देओल ने सरकार से सोनम वांगचुक के साथ बातचीत करने की अपील की है. इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, दिया मिर्जा, अनुराग कश्यप, शिल्पा राव भी छात्रों और आंदोलन के सपोर्ट में अपनी आवाज उठा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने पर वॉलंटियर्स ने पहुंचाई मदद, वीडियो


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >