मार खाने के डर से जब इस दिग्गज एक्टर ने बदल लिया था अपना नाम... जानिए यूसुफ खान की अनसुनी कहानी

दिलीप कुमार ने फिल्मों में आने से पहले अपना नाम बदला था. उनका जन्म यूसुफ खान के रूप में हुआ था, लेकिन पिता के फिल्मों के खिलाफ होने, उनके गुस्से और मार खाने के डर से उन्हें अपनी पहचान बदलनी पड़ी.

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को आज भी उनके करीबी लोग प्यार से उनके असली नाम यूसुफ खान के नाम से याद करते हैं. हालांकि उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में इस नाम का इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने साल 1944 में अमिया चक्रवर्ती की फिल्म 'ज्वार भाटा' से दिलीप कुमार नाम के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया और यही नाम उनकी पहचान बन गया.

दिलीप कुमार ने क्यों बदला था अपना असली नाम?

दिलीप कुमार ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने यूसुफ खान की जगह दिलीप कुमार नाम क्यों अपनाया. एक्टर ने कहा था, "मैंने दिलीप कुमार नाम इसलिए रखा, क्योंकि मुझे डर था कि कहीं मुझे मार न पड़े."

फिल्मों के खिलाफ थे दिलीप कुमार के पिता

उन्होंने बताया कि उनके स्वर्गीय पिता फिल्मों के सख्त खिलाफ थे और वह नहीं चाहते थे कि उनका बेटा फिल्म इंडस्ट्री में काम करे. दिलीप कुमार ने याद किया कि उनके पिता के करीबी दोस्त लाला बशेशर नाथ थे, जिनके बेटे पृथ्वीराज कपूर भी फिल्मों में एक्टिंग करते थे. दिलीप कुमार के मुताबिक, उनके पिता अक्सर बशेशर नाथ से कहते थे, "तुमने अपने बेटे के साथ क्या किया? देखो, तुम्हारा बेटा कितना अच्छा और स्वस्थ है, लेकिन वह फिल्मों में काम कर रहा है."

दिलीप कुमार के लिए इन 3 नामों पर हुआ था विचार

दिलीप कुमार ने बताया कि जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा तो उन्हें अपने पिता की प्रतिक्रिया का डर था. उन्होंने कहा कि उनके पिता (लाला गुलाम सरवर अली खान) काफी सख्त और गुस्सैल स्वभाव के थे, इसलिए उन्हें चिंता थी कि अगर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आने की बात पता चली तो वह नाराज हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि उस समय उनके लिए कुछ नामों पर विचार किया गया था, जैसे यूसुफ खान, दिलीप कुमार और बासुदेव. दिलीप कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा, "मैंने खुद कहा था कि बस यूसुफ खान नाम मत रखना, बाकी कुछ भी चलेगा." उन्होंने आगे बताया कि करीब दो-तीन महीने बाद उन्होंने एक विज्ञापन में अपना नाम दिलीप कुमार देखा और तब उन्हें पता चला कि अब यही उनकी नई पहचान बन चुकी है.

दिलीप कुमार नाम किसने दिया था?

दिलीप कुमार ने अपनी साल 2014 में आई ऑटोबायोग्राफी 'द सब्सटेंस एंड द शैडो' में खुलासा किया था कि उनका स्क्रीन नेम 'दिलीप कुमार' रखने का आइडिया दिग्गज अभिनेत्री और बॉम्बे टॉकीज की मालकिन देविका रानी का था. बॉम्बे टॉकीज ने ही दिलीप कुमार की पहली फिल्म 'ज्वार भाटा' (1944) को प्रोड्यूस किया था. देविका रानी को लगा कि एक रोमांटिक हीरो के तौर पर उनकी स्क्रीन इमेज के लिए दिलीप कुमार नाम ज्यादा बेहतर और दर्शकों से जुड़ने वाला रहेगा.

देविका रानी ने स्क्रीन नेम को लेकर क्या कहा था दिलीप कुमार से

दिलीप कुमार ने अपनी किताब में लिखा था कि देविका रानी ने उनसे कहा था, "यूसुफ, मैं तुम्हारी बतौर अभिनेता लॉन्चिंग के बारे में सोच रही थी. मुझे लगा कि अगर तुम एक स्क्रीन नेम अपना लो तो यह अच्छा रहेगा. ऐसा नाम, जिससे दर्शक तुम्हें आसानी से पहचान सकें और जो तुम्हारी रोमांटिक छवि से भी मेल खाए." देविका का यह फैसला ऐतिहासिक साबित हुआ, क्योंकि दिलीप कुमार आगे चलकर हिंदी सिनेमा के सबसे महान कलाकारों में शामिल हुए. पद्म विभूषण से सम्मानित दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में साल 2022 में निधन हो गया था.

ये भी पढ़ें: Ramayana Cast Fees: 4000 करोड़ की 'रामायण' में रणबीर कपूर बने सबसे महंगे स्टार, यश को मिले इतने, इस एक्टर ने फ्री में किया काम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >