Dhurandhar Teaser X Review: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ से सामने आया धांसू गैंगस्टर लुक, एक्स पर फैंस हुए दीवाने, बोले- ब्लॉकबस्टर…

Dhurandhar Teaser X Review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का टीजर X पर वायरल हो रहा है. एक्टर को गैंगस्टर लुक में देख फैंस दीवाने हो गए हैं. ऐसे में जानें क्या बोले लोग और कब रिलीज हो रही है फिल्म.

Dhurandhar Teaser X Review: रणवीर सिंह आज (6 जुलाई 2025) अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ का मच अवेटेड टीजर रिलीज कर दिया गया है. जैसे ही टीजर सामने आया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर #DhurandharTeaser ट्रेंड करने लगा. टीजर में रणवीर सिंह का इंटेंस और डार्क लुक देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. ऐसे में आइए बताते हैं यूजर्स ने एक्स पर कैसा किया ‘धुरंधर का रिव्यू’.

धुरंधर का एक्स रिव्यू

2023 में आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के ढाई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे रणवीर को इस टीजर में देखकर एक फैन ने लिखा, ‘इस फर्स्ट लुक की सबसे अच्छी बात इसकी मजबूत और प्रतिभाशाली कास्ट है. और फिर रणवीर सिंह हैं, जो पद्मावत की तरह ही पूरी तरह से अभिनेता की भूमिका निभा रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि एक दमदार फिल्म आने वाली है!!’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘धुरंधर के साथ रणवीर सिंह 2.0 के लिए तैयार हो जाइए. #धुरंधर का टीजर साफ तौर पर दर्शाता है कि अभिनेता ने इस उतार-चढ़ाव भरे मामले में सभी सीमाएं, सभी सहजताएं, सभी प्रतिबंध तोड़ दिए हैं. यह वास्तव में फिल्म के लिए काम करता है. मुझे नहीं पता कि फिल्म के प्रचार और मार्केटिंग के लिए और क्या और कितना प्लान किया गया है, लेकिन हम पहले से ही एक बड़ी ओपनिंग की बात कर रहे हैं, भले ही #धुरंधर अब से एक महीने बाद रिलीज हो.

एक और यूजर ने कहा, ‘”घायल हूं इसलिए घातक हूं” #DhurandharTeaser क्या पावर पैक टीजर है. मैं आर.माधवन, संजू बाबा, अर्जुन रामपाल से लेकर मेरे पसंदीदा अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों की टोली को लेकर अधिक उत्साहित हूं.’

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: निधि भानुशाली ने 7 साल बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सबसे बड़ा इमोशनल ब्रेकडाउन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >