Dhurandhar में रणवीर-सारा के 20 साल के एज-गैप पर कास्टिंग डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- धुरंधर 2 आने पर लोगों को जवाब मिल जाएगा

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के एज-गैप पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. जानिए क्यों कहानी के लिए था यह जरूरी.

Dhurandhar: आदित्य धर की ओर से निर्देशित फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है और फिल्म को इसकी दमदार कास्ट और शानदार एक्टिंग के लिए खूब सराहा जा रहा है. हालांकि, फिल्म के रिलीज से पहले ही रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के बीच करीब 20 साल के उम्र के अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी.

अब इस मुद्दे पर फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलकर बात की है. फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि रणवीर और सारा के बीच उम्र का अंतर कहानी की जरूरत था. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

छोटी उम्र की एक्ट्रेस क्यों थी जरूरी?

मुकेश छाबड़ा ने कहा कि फिल्म की कहानी के अनुसार रणवीर का किरदार सारा के किरदार को फंसाने की कोशिश करता है. इसलिए मेकर्स को 20–21 साल की उम्र की लड़की चाहिए थी. उन्होंने यह भी कहा कि इस उम्र के कई अच्छे कलाकार मौजूद थे, लेकिन कहानी के हिसाब से सारा अर्जुन इस रोल के लिए बिल्कुल फिट थीं.

मुकेश ने यह भी बताया कि जब वह सोशल मीडिया पर एज गैप को लेकर हो रही बातें पढ़ते थे, तो उन्हें हंसी आती थी. उनके मुताबिक, धुरंधर 2 आने के बाद लोगों को इस सवाल का जवाब खुद मिल जाएगा.

सारा अर्जुन को ही क्यों किया कास्ट?

जब उनसे पूछा गया कि सारा अर्जुन को ही क्यों चुना गया, जबकि इस रोल के लिए करीब 1300 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था, तो उन्होंने कहा कि मेकर्स फ्रेश और सरप्राइज कास्टिंग चाहते थे. सारा भले ही चाइल्ड एक्टर रह चुकी हों, लेकिन वह इस फिल्म में एकदम नई और फ्रेश लगीं.

मुकेश छाबड़ा ने कहा कि उन्होंने सारा के मासूम चेहरे के पीछे छिपा टैलेंट देखा है और दर्शक उनका असली कमाल धुरंधर 2 में देखेंगे.

स्टार कास्ट और धुरंधर 2 की रिलीज डेट

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन अहम भूमिकाओं में हैं. मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar: अक्षय खन्ना के साथ पहला सीन शूट करने के अनुभव पर विलेन ‘डोंगा’ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वह पल काफी डरावना था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >