Dhurandhar: राम गोपाल वर्मा ने लंबे-चौड़े ट्वीट में ‘धुरंधर’ का जबरदस्त रिव्यू किया, बताया भारतीय सिनेमा का टर्निंग पॉइंट

Dhurandhar: राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ को भारतीय सिनेमा के लिए गेम-चेंजर बताया. जानिए उनका दमदार रिव्यू और आदित्य धर का इमोशनल रिएक्शन.

Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (RGV) ने खुलकर तारीफ की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लगातार कई पोस्ट शेयर करते हुए वर्मा ने फिल्म को भारतीय सिनेमा के लिए एक “क्वांटम लीप” बताया. साथ ही फिल्ममकर ने इसे भारतीय सिनेमा का टर्निंग पॉइंट भी कहा.

राम गोपाल वर्मा का ‘धुरंधर’ पर शानदार रिव्यू

राम गोपाल वर्मा ने लिखा, “धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह भारतीय सिनेमा में एक क्वांटम लीप है.”

उन्होंने आगे कहा कि आदित्य धर ने अकेले दम पर उत्तर और दक्षिण, दोनों भारतीय सिनेमा के भविष्य की दिशा बदल दी है. उनके मुताबिक, धुरंधर का प्रभाव सिर्फ उसके स्केल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका विजन दर्शकों के दिमाग पर गहरा असर छोड़ता है.

फिल्ममेकर ने आदित्य धर के डायरेक्शन की तारीफ करते हुए कहा कि वे सीन डायरेक्ट नहीं करते, बल्कि किरदारों और दर्शकों, दोनों की मानसिक स्थिति को इंजीनियर करते हैं. उनके शब्दों में, “यह फिल्म आपका ध्यान नहीं मांगती, बल्कि उस पर पूरी तरह कब्जा कर लेती है.”

राइटिंग, टोन और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की राइटिंग को बोल्ड और बिना किसी समझौते वाला बताया. उनके अनुसार, फिल्म की खामोशी भी उतनी ही असरदार है जितनी तेज आवाजें. उन्होंने कहा कि धुरंधर में परफॉर्मेंस दर्शकों को खुश करने के लिए नहीं, बल्कि थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी याद रहने के लिए हैं.

निर्माता ने इसे भारतीय सिनेमा का टर्निंग पॉइंट बताते हुए कहा कि आदित्य धर दर्शकों को समझदार मानते हैं, जो किसी भी निर्देशक की तरफ से सबसे बड़ा सम्मान होता है.

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के टेक्निकल पक्ष को भी सराहा. उन्होंने कहा कि फिल्म यह साबित करती है कि भारतीय सिनेमा को सफल होने के लिए न तो हल्का होना पड़ेगा और न ही हॉलीवुड की नकल करनी पड़ेगी.

आदित्य धर का इमोशनल रिएक्शन

राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर आदित्य धर ने लिखा, “सर… अगर यह ट्वीट एक फिल्म होती, तो मैं इसे पहले दिन पहला शो देखकर बाहर बदलकर आता.”

आदित्य धर ने अपनी जर्नी शेयर करते हुए बताया कि वे मुंबई एक सूटकेस और सपने के साथ आए थे, RGV के साथ काम करने के ख्वाब के साथ. उन्होंने लिखा कि भले ही उन्हें कभी वर्मा के साथ काम करने का मौका न मिला, लेकिन उनके सिनेमा ने उन्हें खतरनाक तरीके से सोचने की हिम्मत दी.

आदित्य धर ने अंत में कहा कि यह तारीफ उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक चुनौती भी है, क्योंकि अब उन्हें आगे हर फिल्म इसी स्तर की बनानी होगी.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar Worldwide Collection: हिट या फ्लॉप? वर्ल्डवाइड ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने के इतने करीब पहुंची ‘धुरंधर’, टोटल कमाई होश उड़ा देंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >